फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युसूफ पठान अपने फैंस का वादा करना चाहते हैं पूरा, IPL में करेंगे बड़ा धमाका

Thu, 12 Apr 2018 06:52 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 12 Apr 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
yusuf pathan eyes comeback in indian cricket team through ipl performance
यूसुफ पठान

सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन में शाही जीत के साथ की। शिखर धवन ने 77* रन की धमाकेदार पारी खेलकर एसआरएच को राजस्थान रॉयल्स पर 9 विकेट की जीत दिलाई। यह मैच एकतरफा रहा कि हैदराबाद के खिलाड़ियों को अपना प्रदर्शन साबित करने का मौका तक नहीं मिला।

yusuf pathan eyes comeback in indian cricket team through ipl performance
युसूफ पठान

एसआरएच के नए खिलाड़ी युसूफ पठान उन खिलाड़ियों में से एक रहे, जिन्हें अपनी क्षमता दिखाने का मौका नहीं मिला। याद हो कि पठान को टी20 स्पेशलिस्ट खिलाड़ी माना जाता है। पठान ने पिछले कुछ साल कोलकाता नाइटराइडर्स को अपनी सेवाएं दी और इस साल एसआरएच ने उन्हें 1.9 करोड़ रुपए में खरीदा।

yusuf pathan eyes comeback in indian cricket team through ipl performance
युसुफ पठान - फोटो : BCCI

35 वर्षीय पठान को भरोसा है कि वह आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन करके राष्ट्रीय टीम में वापसी करेंगे। पठान को 2012 के बाद से टीम इंडिया में खेलने का मौका नहीं मिला है। उन्होंने कहा, 'मैंने भारतीय टीम में वापसी की उम्मीदें छोड़ी नहीं हैं। मेरे ख्याल से मेरे फैंस भी यही चाहेंगे। वह मुझे टीम इंडिया की जर्सी में खेलते देखना चाहते हैं और मैं इसे सही साबित करने की कोशिश करूंगा। मुझे अपने परिवार का भी समर्थन प्राप्त है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
yusuf pathan eyes comeback in indian cricket team through ipl performance
यूसुफ पठान

पठान ने आगे कहा, 'मुझे अपने खेल पर पूरा ध्यान लगाने की जरुरत है और टीम के लिए उपयोगी देना है। यह मुश्किल जरूर है, लेकिन मैं हर चुनौती के लिए तैयार हूं।' 

विज्ञापन
yusuf pathan eyes comeback in indian cricket team through ipl performance
युसुफ पठान - फोटो : Zimbio

पठान ने आईपीएल में नई टीम से जुड़ने के अनुभव के बारे में बातचीत करते हुए कहा, 'मुझे नई टीम में मजा आ रहा है और हेड कोच टॉम मूडी व मुथैया मुरलीधरन से काफी कुछ सीखने को मिल रहा है। मैं इस सीजन को लेकर बेहद उत्सुक हूं और नई टीम को चैंपियन बनाने की कोशिश करूंगा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed