सब्सक्राइब करें

RR vs RCB: युजवेन्द्र चहल के पास इतिहास रचने का मौका, तोड़ सकते हैं मलिंगा, बुमराह सहित कई दिग्गजों का रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 27 May 2022 02:54 PM IST
सार

युजवेन्द्र चहल सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में लसिथ मलिंगा का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। वहीं, एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में वो जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ सकते हैं। 
 

विज्ञापन
IPL 2022 RR vs RCB Yuzvendra Chahal Can Break Records Of Lasith Malinga And Jasprit Bumrah
युजवेन्द्र चहल - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ दूसरा क्वालीफायर मैच खेलने उतरेगी। इस मैच में युजवेन्द्र चहल के पास जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ने का मौका रहेगा। अगर राजस्थान रॉयल्स को इस मैच में जीत मिलती है तो चहल लसिथ मलिंगा जैसे दिग्गज को भी पीछे छोड़ सकते हैं। वो अमित मिश्रा को पीछे छोड़कर आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज भी बन सकते हैं। आरसीबी के खिलाफ दो विकेट लेते ही चहल एक साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। चहल के पास आईपीएल इतिहास का सबसे सफल स्पिन गेंदबाज बनने का भी मौका है। उनकी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए कहा जा सकता है कि आरसीबी के खिलाफ ही वो यह कीर्तिमान हासिल कर लेंगे। 
Trending Videos
IPL 2022 RR vs RCB Yuzvendra Chahal Can Break Records Of Lasith Malinga And Jasprit Bumrah
युजवेंद्र चहल - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में चहल चौथे स्थान पर हैं। उनके नाम 165 विकेट हैं। दो विकेट लेते ही चहल तीसरे स्थान पर काबिज अमित मिश्रा को पीछे छोड़ देंगे। मिश्रा के नाम 166 आईपीएल विकेट हैं। इसके साथ ही चहल आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज बन जाएंगे। उनके नाम 167 विकेट होंगे और इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में चहल तीसरे स्थान पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2022 RR vs RCB Yuzvendra Chahal Can Break Records Of Lasith Malinga And Jasprit Bumrah
युजवेंद्र चहल - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 में चहल 15 मैच में 26 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। अब दो विकेट लेते ही चहल एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ सकते हैं। बुमराह ने आईपीएल 2020 में 27 विकेट लिए थे। एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड ड्वेन ब्रावो और हर्षल पटेल के नाम है। दोनों ने एक सीजन में 32 विकेट लिए हैं। इन दोनों के बाद कगिसो रबाडा 30 विकेट, लसिथ मलिंगा और जेम्स फॉकनर 28 विकेट का नाम आता है। दो मैचों में सात विकेट लेकर चहल इस मामले में शीर्ष पर आ सकते हैं।  
IPL 2022 RR vs RCB Yuzvendra Chahal Can Break Records Of Lasith Malinga And Jasprit Bumrah
युजवेन्द्र चहल - फोटो : IPL/BCCI
अगर राजस्थान की टीम दूसरा क्वालीफायर मैच जीतती है और फाइनल में जगह बनाती है तो चहल के पास एक और मैच रहेगा और वो दो मैचों में छह विकेट लेकर श्रीलंकाई दिग्गज लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ देंगे। मलिंगा ने आईपीएल में 170 विकेट चटकाए हैं, जबकि चहल के नाम 165 विकेट हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed