{"_id":"624fec4fe57c4b3e3c6d4404","slug":"yuzvendra-chahal-shocking-revelation-against-mumbai-indians-player-said-drunk-player-dangled-me-from-balcony-of-15th-floor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक अनुभव: जब 15वीं मंजिल की बालकनी से टांग दिए गए थे चहल, जानें कैसे बची थी जान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दर्दनाक अनुभव: जब 15वीं मंजिल की बालकनी से टांग दिए गए थे चहल, जानें कैसे बची थी जान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 08 Apr 2022 01:42 PM IST
सार
2013 में अपने करियर के शुरुआती दौर में चहल मुंबई की टीम में थे। यह घटना उसी साल की है। चहल ने मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी का नाम लिए बिना कहा- साल 2013 में मेरी जान जाते-जाते बची थी।
विज्ञापन
रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल और करुण नायर
- फोटो : twitter @rajasthan royals
राजस्थान रॉयल्स के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने रविचंद्रन अश्विन से बात करते हुए 2013 के अपने एक दर्दनाक अनुभव को शेयर किया है। इस वीडियो को राजस्थान रॉयल्स ने ट्विटर पर भी शेयर किया है। चहल ने कहा कि 2013 में जब वह मुंबई इंडियंस की टीम में थे, तो एक खिलाड़ी ने उन्हें 15वीं मंजिल की बालकनी से टांग दिया था। वह तब घबरा गए थे और उन्हें लगा था कि अब उनकी जान चली जाएगी। आइए जानते हैं पूरी कहानी...
Trending Videos
2013 में मुंबई की टीम में थे चहल
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा- मैच के बाद सभी खिलाड़ियों को गेट टुगेदर यानी आपस में मिलने-जुलने के लिए बुलाया गया। मैं उनका नाम नहीं लेना चाहूंगा, लेकिन एक खिलाड़ी ने कुछ ज्यादा ही शराब पी रखी थी। वह बहुत ज्यादा नशे में था। उसने मुझे काफी देर तक घूरा और फिर मुझे बुलाया। उन्होंने मुझसे बाहर चलने को कहा और 15वीं मंजिल की बालकनी में टांग दिया।
चहल ने बताया- उस समय मैं पूरी तरह से डर गया था। मैंने उस खिलाड़ी को जोर से पकड़ लिया। मैंने उसका गला पकड़ रखा था। अगर मेरी ग्रिप छूट जाती तो मैं 15वीं मंजिल से नीचे गिर गया होता। हालांकि, कुछ ही देर में बाकी लोग बालकनी में आए और मामले को कंट्रोल में लिया। मैं काफी डर गया था और बेहोश सा हो गया था। मुझे लोगों ने पानी दिया, तब जाकर होश में आया।

2014 में चहल को बैंगलोर ने खरीदा था
- फोटो : IPL/BCCI
चहल ने कहा- उस दिन मुझे समझ में आया कि हमें कहीं भी जिम्मेदार होना कितना जरूरी है। यह एक ऐसी घटना है, जिसे मैं आज तक नहीं भूला पाया हूं। चहल जब यह खुलासा कर रहे थे तो उनके साथ अश्विन और करुण नायर भी मौजूद थे। 2013 में मुंबई से उन्होंने सिर्फ एक मैच खेला। मुंबई से निकलने के बाद 2014 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चहल को खरीद लिया था।
Royals’ comeback stories ke saath, aapke agle 7 minutes hum #SambhaalLenge 💗#RoyalsFamily | #HallaBol | @goeltmt pic.twitter.com/RjsLuMcZhV
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 7, 2022
राजस्थान की टीम में चहल (दाएं) और उनकी पत्नी धनश्री (बाएं)
- फोटो : twitter @ipl
तब से लेकर 2021 सीजन तक चहल लगातार बैंगलोर टीम से ही खेले। आठ साल में वह बैंगलोर के सबसे सफल गेंदबाज भी बन गए। 2014 से 2021 तक उन्होंने बैंगलोर टीम से 113 मैच खेले और 139 विकेट चटकाए। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 7.58 का रहा। बैंगलोर के लिए उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 25 रन देकर चार विकेट है।
इस सीजन से पहले बैंगलोर ने चहल को रिलीज कर दिया था। बताया जाता है कि चहल और बैंगलोर फ्रेंचाइजी के बीच सैलरी को लेकर अनबन हुई थी। इसके बाद मेगा ऑक्शन में चहल को राजस्थान ने खरीदा और अपनी टीम में शामिल किया। इस सीजन भी उनका अब तक का प्रदर्शन शानदार रहा है और उन्होंने तीन मैचों में सात विकेट चटकाए हैं। पर्पल कैप की रेस में उमेश यादव ( नौ विकेट) के बाद वह दूसरे स्थान पर हैं।