फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2022: विकेट के बाद चहल मैदान पर लेटे तो अर्शदीप ने दौड़ाया तांगा, अनूठा है इन खिलाड़ियों के जश्न का अंदाज

Wed, 27 Apr 2022 05:15 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 27 Apr 2022 05:15 PM IST
सार

आईपीएल 2022 में किसी ने शतक लगाया तो किसी ने विकेट चटकाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। इस बीच कुछ खिलाड़ियों ने अपने जश्न मनाने के अंदाज से भी दर्शकों का मनोरंजन किया है। 
 

विज्ञापन
Yuzvendra chahal to Arshdeep singh these players won hearts by their celebration in IPL 2022
आईपीए 2022 के अनोखे जश्न - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 का आधा सीजन गुजर चुका है और इस बार भी कई खिलाड़ी अलग-अलग वजहों से चर्चा में आए हैं। आयुष बदोनी और अभिनव मनोहर ने अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया है तो कुलदीप सेन और यश दयाल ने गेंदबाजी से कमाल किया है। इस बीच कुछ खिलाड़ी अपने जश्न मनाने के तरीके के चलते भी सुर्खियों में रहे हैं। युजवेन्द्र चहल हैट्रिक लेने के बाद मैदान में ही लेट गए थे, तो अर्शदीप ने विकेट लेने के बाद जमकर तांगा दौड़ाया था। वहीं ड्वेन ब्रावो और रियान पराग का डांस भी इस साल चर्चा में रहा है। यहां हम ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जो अपने जश्न मनाने के तरीके की वजह से सुर्खियों में रहे हैं। 
Yuzvendra chahal to Arshdeep singh these players won hearts by their celebration in IPL 2022
युजवेन्द्र चहल का अनोखा जश्न - फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हैट्रिक लेने के बाद युजवेन्द्र चहल ने खास अंदाज में इस उपलब्धि का जश्न मनाया। उनके इस जश्न ने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। 2019 विश्व कप के दौरान टीम इंडिया से बाहर होने पर चहल मैदान के बाहर आराम करते दिखे थे। वो घांस पर ही लेटे हुए थे। 2021 विश्व कप के दौरान जब उन्हें टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया था, तब उनकी यह फोटो बहुत चर्चा में रही थी। उनका खासा मजाक बना था। 2022 में हैट्रिक लेने के बाद चहल इसी अंदाज में लेट गए और आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। 
 
Yuzvendra chahal to Arshdeep singh these players won hearts by their celebration in IPL 2022
वनिंदू हसरंगा - फोटो : IPL/BCCI
आरसीबी के लेग स्पिनर वनिंदु हसरंगा ने कोलकाता के खिलाफ चार विकेट लेने के बाद फुटबॉलर नेमार के अंदाज में जश्न मनाया था। इस मैच के बाद वो अपनी गेंदबाजी और जश्न मनाने के तरीके दोनों के चलते सुर्खियों में आए थे। इस मैच में हसरंगा ने चार विकेट निकाले थे और कोलकाता को छोटे स्कोर पर रोकने में अहम योगदान दिया था। बाद में उन्होंने यह भी बताया कि उनके पसंदीदा खिलाड़ी नेमार हैं। इसी वजह से वो खास अंदाज में जश्न मनाते हैं। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Yuzvendra chahal to Arshdeep singh these players won hearts by their celebration in IPL 2022
अर्शदीप सिंह - फोटो : IPL/BCCI
पंजाब के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी इस साल अपने जश्न मनाने के तरीके की वजह से चर्चा में हैं। चेन्नई के खिलाफ मैच में मिशेल सैंटनर को आउट करने के बाद अर्शदीप ने तांगा चलाने वाला इशारा किया। उनके जश्न का यह खास वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
Yuzvendra chahal to Arshdeep singh these players won hearts by their celebration in IPL 2022
मोहम्मद सिराज - फोटो : IPL/BCCI
आरसीबी के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज अब तक इस सीजन में उम्मीदों के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं, लेकिन जश्न मनाने के तरीके की वजह से जरूर चर्चा में रहे हैं। उन्होंने स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के अंदाज में जश्न मनाया था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed