सब्सक्राइब करें

आखिर कौन सी बात बनाती है जसप्रीत बुमराह को खास, बता रहे दिग्गज गेंदबाज जहीर खान

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 24 Sep 2019 07:53 AM IST
विज्ञापन
Zaheer khan says Jasprit bumrah awkward action has worked as an advantage 
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social Media

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने जसप्रीत बुमराह को 'विशिष्ट प्रतिभा' करार देते हुए कहा कि उनका अलग तरह का एक्शन उनकी कमजोरी नहीं बल्कि मजबूत पक्ष बन गया। 


 

Zaheer khan says Jasprit bumrah awkward action has worked as an advantage 
जहीर खान

जहीर ने सोमवार को समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, 'वह (बुमराह) विशिष्ट प्रतिभा है। वह एक्शन अलग तरह का है जिससे उसे बल्लेबाजों पर हावी होने में मदद मिली। वह सीखने और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब रहता है। वह अपनी फिटनेस पर काम कर रहा है, अपनी गेंदबाजी में नई चीजें जोड़ रहा है। वह थोड़े समय में ही एक गेंदबाज के रूप में तेजी से उभरा है और यह सफलता की कुंजी होती है।'

Zaheer khan says Jasprit bumrah awkward action has worked as an advantage 
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social Media

उन्होंने कहा, 'यह इस पर निर्भर करता है कि आप चीजों को किस तरह से लेते हैं और आपका रवैया कैसा होता है। मेरा मानना है कि बुमराह ने सफलता हासिल करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Zaheer khan says Jasprit bumrah awkward action has worked as an advantage 
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social Media

जहीर ने दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा को भी भारत के वर्तमान दौरे में तेजी से परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने और टेस्ट श्रृंखला में सफल होने के लिए रिवर्स स्विंग का उपयोग करने की सलाह दी। टेस्ट श्रृंखला दो अक्टूबर से विशाखापट्टनम में शुरू हो रही है। 

विज्ञापन
Zaheer khan says Jasprit bumrah awkward action has worked as an advantage 
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा, 'भारत में हमें देखना होगा कि वह (रबाडा) परिस्थितियों से कैसे सामंजस्य बिठाता है। आपको परिस्थितियों से तालमेल बिठाना होगा और भारत में सफल होने के लिए किसी भी तेज गेंदबाज के लिये यह जरूरी है कि वह पुरानी गेंद का अच्छा इस्तेमाल करे और उसे रिवर्स स्विंग कराए। मैं इस श्रृंखला में रबाडा की गेंदबाजी देखने के लिए उत्सुक हूं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed