{"_id":"67ff6c7cfe9d05351907fc66","slug":"zaheer-sagarika-love-story-how-did-zaheer-marry-sagarika-of-royal-family-the-wall-of-religion-broke-in-love-2025-04-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Zaheer-Sagarika Love Story: सागरिका पर कब आया 'शर्मिले' जहीर का दिल? युवराज-हेजल की शादी में परवान चढ़ा प्यार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Zaheer-Sagarika Love Story: सागरिका पर कब आया 'शर्मिले' जहीर का दिल? युवराज-हेजल की शादी में परवान चढ़ा प्यार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 16 Apr 2025 02:11 PM IST
सार
जहीर और सागरिका की पहली मुलाकात काफी फिल्मी बताई जाती है। कहा जाता है कि सागरिका और जहीर दोनों अपने खास दोस्तों के जरिए किसी पार्टी में मिले। दोनों की शादी 2017 में हुई थी और शादी के आठ साल बाद सागरिका ने बेटे को जन्म दिया है। इसी कड़ी में हम आपको इन दोनों की लव स्टोरी के बारे में बता रहे हैं...
विज्ञापन
1 of 7
जहीर और सागरिका
- फोटो : instagram @sagarikaghatge
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कहते हैं कि मोहब्बत का कोई मजहब नहीं होता। वह जाति-पंथ और देश की सीमाओं से परे खुद में एक धर्म है। प्यार की खातिर लोग मजहब की दीवारें तोड़ अपने प्यार को पाने की हर कोशिश करते हैं और हासिल करके ही मानते हैं। प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती, ये तो वो एहसास है, जिसमें दो दिल साथ-साथ हो और इसके लिए न वक्त, न कोई खास दिन और न किसी खास मौके की तलाश होती है। कुछ ऐसी ही लव स्टोरी है टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान और एक्ट्रेस-मॉडल सागरिका घटगे की। 46 साल की उम्र में जहीर पिता बने हैं। सागरिका ने बेटे को जन्म दिया। दोनों ने इसकी तस्वीर साझा की है और खुशी जाहिर की है। तो आइए हम आपको बताते हैं इन दोनों की प्यार की कहानी...
जहीर और सागरिका
- फोटो : instagram @sagarikaghatge
जहीर और सागरिका की पहली मुलाकात काफी फिल्मी थी। कहा जाता है कि सागरिका और जहीर दोनों अपने खास दोस्तों के जरिए किसी पार्टी में मिले थे। अंगद बेदी ने इसमें खास भूमिका निभाई थी। जहीर शुरू में बेहद शर्मिले व्यक्ति थे और उन्हें बातचीत के लिए कदम उठाने में हिचकिचाहट होती थी। फिर अंगद बेदी ने उनकी बात सागरिका से करवाई थी। इसके बाद दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया।
3 of 7
जहीर सागरिका
- फोटो : instagram @sagarikaghatge
सागरिका घटगे ने बताया कि इससे पहले कि वे ठीक से बात भी करते, जहीर खान ने उनके बारे में एक खास धारणा बना ली थी। जहीर उनसे प्रभावित थे। बॉलीवुड बबल से बातचीत में सागरिका ने बताया, 'मुझे लगता है कि हम मिलते रहे और वह पहले मुझसे बात भी नहीं करते थे। क्योंकि हर कोई कहता था, 'तुम्हें पता है, वह ऐसी ही लड़की है।' मुझे नहीं पता कि ऐसा कहने वालों का क्या मतलब था, शायद यह कि अगर तुम वाकई गंभीर हो तो ही उससे बात करनी चाहिए, नहीं तो कोई मतलब नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
जहीर सागरिका
- फोटो : instagram @sagarikaghatge
सागरिका घटगे ने अंगद बेदी को भी श्रेय दिया। उन्होंने कहा, 'अंगद बेदी ने भी हमें साथ लाने में बहुत अहम भूमिका निभाई।' पूर्व भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह और हेजल की 2016 में हुई शादी में दोनों पहली बार साथ नजर आए थे। इसके बाद दोनों के बीच प्यार की बातें शुरू हो गईं। दोनों पूरी शादी में साथ थे और काफी एन्जॉय भी किया था। सागरिका और जहीर ने 2016 में युवराज और हेजल की शादी में ही पहली बार अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था।
विज्ञापन
5 of 7
जहीर और सागरिका
- फोटो : instagram @sagarikaghatge
जहीर ने अपने घर वालों को अपनी और सागरिका की शादी के लिए बड़ी मुश्किल से मनाया। उनके घरवालों ने पहले सागरिका की फिल्म 'चक दे इंडिया' की सीडी मंगवाई और पूरी फिल्म देखी तब उसके बाद ही उन्होंने शादी के लिए हां बोला। दरअसल, सागरिका का नाता शाही परिवार से है। सागरिका के पिता विजयसिन घटगे हिंदी फिल्मों के पॉपुलर सेलिब्रिटी हैं। साथ ही सागरिका की दादी सीता राजे घटगे इंदौर के महाराजा तुकोजीराव होलकर की बेटी थीं। सागरिका जब पढ़ाई कर रही थीं तभी से उन्हें एड फिल्मों में काम करने के ऑफर आने लगे थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।