Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Gambhir Backs Sanju Samson for T20 Captaincy, But Selectors Lean Towards Shreyas Iyer and Tilak Varma
{"_id":"6a20ed9fe5d059253502286e","slug":"gambhir-backs-sanju-samson-for-t20-captaincy-but-selectors-lean-towards-shreyas-iyer-and-tilak-varma-2026-06-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तिलक या श्रेयस नहीं: सैमसन कप्तान के तौर पर गंभीर की पहली पसंद! कोच के साथ यह विवाद अय्यर पर पड़ सकता है भारी","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
तिलक या श्रेयस नहीं: सैमसन कप्तान के तौर पर गंभीर की पहली पसंद! कोच के साथ यह विवाद अय्यर पर पड़ सकता है भारी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 04 Jun 2026 08:44 AM IST
सार
भारतीय टी20 टीम की कप्तानी में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। खराब फॉर्म के कारण सूर्यकुमार यादव का कप्तानी और टीम दोनों से बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है। उनकी जगह श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा प्रमुख दावेदार हैं, लेकिन मुख्य कोच गौतम गंभीर की पहली पसंद संजू सैमसन बताए जा रहे हैं। हालांकि चयनकर्ता सैमसन और ईशान किशन की निरंतरता को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं। वहीं, गंभीर और श्रेयस अय्यर के बीच 2024 के आईपीएल सीजन के दौरान हुए मतभेद भी कप्तानी की दौड़ को प्रभावित कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
सैमसन, तिलक और श्रेयस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय टी20 टीम की कप्तानी में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। बीसीसीआई के सूत्रों के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाने की तैयारी पूरी हो चुकी है और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम चुने जाने से पहले ही इस फैसले की जानकारी बीसीसीआई की एपेक्स काउंसिल को दी जा सकती है। हालांकि, नए कप्तान को लेकर कोच गौतम गंभीर और अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति के बीच सहमति नहीं बन रही है। गंभीर किसी और को टी20 कप्तान बनाना चाहते हैं, जबकि चयनकर्ता उसके लिए तैयार नहीं हैं।
2 of 6
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : PTI
सूर्यकुमार का हालिया प्रदर्शन अच्छा नहीं
सूर्यकुमार पिछले करीब 18 महीनों से उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। चयनकर्ताओं ने आईपीएल 2026 तक इंतजार किया, लेकिन उनकी फॉर्म में कोई खास सुधार नहीं दिखा। ऐसे में अब उन्हें कप्तानी के साथ-साथ टीम से भी बाहर किया जा सकता है। एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, 'सूर्यकुमार को कप्तानी से हटाया जाना तय है। चयनकर्ताओं ने आईपीएल खत्म होने तक इंतजार किया, लेकिन वह सिर्फ रन नहीं बना रहे थे बल्कि पूरी तरह लय से बाहर दिख रहे थे। ऐसे में कठिन फैसला लेना जरूरी हो गया था।'
अय्यर और तिलक सबसे बड़े दावेदार
सूर्यकुमार के बाहर होने की स्थिति में आईपीएल विजेता कप्तान श्रेयस अय्यर और युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा कप्तानी की दौड़ में सबसे आगे नजर आ रहे हैं। तिलक को हाल ही में श्रीलंका में होने वाली भारत ए टीम का कप्तान बनाया गया है, जिसे उनके नेतृत्व कौशल की परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। चयन समिति का एक वर्ग मानता है कि तिलक की उम्र और लंबी अवधि की संभावनाओं को देखते हुए वह भविष्य के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर
- फोटो : ANI
गंभीर और अय्यर के रिश्तों पर भी नजर
हालांकि कप्तानी का फैसला केवल प्रदर्शन के आधार पर नहीं होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्य कोच गौतम गंभीर के मन में श्रेयस अय्यर को लेकर कुछ संशय हैं। दोनों ने 2024 में आईपीएल में एक साथ काम किया था, जब गंभीर कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर और अय्यर टीम के कप्तान थे। उस दौरान अय्यर ने सार्वजनिक रूप से खुद को पर्याप्त सम्मान नहीं मिलने की बात कही थी। माना जाता है कि यह बयान गंभीर की नजरों से नहीं बचा और आज भी उसकी चर्चा क्रिकेट गलियारों में होती है।
विज्ञापन
5 of 6
सैमसन और गंभीर
- फोटो : BCCI
गंभीर की पहली पसंद हैं संजू सैमसन
सूत्रों की मानें तो गौतम गंभीर की पहली पसंद संजू सैमसन हैं। टी20 विश्व कप के नॉकआउट चरण में सैमसन ने शानदार प्रदर्शन किया था और नेतृत्व क्षमता भी दिखाई थी। वह घरेलू टूर्नामेंट्स में कप्तानी कर चुके हैं। इसके अलावा काफी समय तक राजस्थान रॉयल्स के भी कप्तान रहे। ऐसे में उनके नेतृत्व कौशल पर किसी को शक नहीं है। हालांकि चयनकर्ता इस मामले में पूरी तरह सहमत नहीं हैं। उनका मानना है कि संजू सैमसन और ईशान किशन दोनों में प्रतिभा की कमी नहीं है, लेकिन लंबे समय तक लगातार प्रदर्शन करने की उनकी क्षमता को लेकर अभी भी सवाल बने हुए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।