Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
IND vs NZ 3rd Test: 'I don't believe that our skill in playing spin has diminished', says Coach Gautam Gambhir
{"_id":"67236466d7ae2e4eee05da24","slug":"ind-vs-nz-3rd-test-i-don-t-believe-that-our-skill-in-playing-spin-has-diminished-says-coach-gautam-gambhir-2024-10-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ 3rd Test: 'मैं नहीं मानता कि स्पिन को खेलने का हमारा कौशल कम हुआ है', तीसरे टेस्ट से पहले बोले गंभीर","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IND vs NZ 3rd Test: 'मैं नहीं मानता कि स्पिन को खेलने का हमारा कौशल कम हुआ है', तीसरे टेस्ट से पहले बोले गंभीर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 31 Oct 2024 04:35 PM IST
सार
गंभीर से जब पूछा गया कि क्या भारतीय बल्लेबाजों का स्पिन खेलने का कौशल कम हुआ है, उन्होंने कहा, 'मैं ऐसा नहीं मानता। कभी-कभी आपको विरोधी टीम को भी श्रेय देना चाहिए।'
विज्ञापन
1 of 4
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने गुरुवार को इन दावों को खारिज कर दिया कि पिछले कुछ वर्षों में भारतीय बल्लेबाजों का स्पिन गेंदबाजी खेलने का कौशल कम हुआ है लेकिन उनको लगता है कि टी20 क्रिकेट के कारण रक्षात्मक बल्लेबाजी की कला प्रभावित हुई है। भारतीय बल्लेबाज न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में स्पिनरों की मददगार पिच पर पूरी तरह से नाकाम रहे और टीम को 113 रन से हार का सामना करना पड़ा।
2 of 4
विराट कोहली बोल्ड हुए
- फोटो : BCCI
गंभीर से जब पूछा गया कि क्या भारतीय बल्लेबाजों का स्पिन खेलने का कौशल कम हुआ है, उन्होंने कहा, 'मैं ऐसा नहीं मानता। कभी-कभी आपको विरोधी टीम को भी श्रेय देना चाहिए। मिचेल सेंटनर ने पिछले मैच में शानदार गेंदबाजी की। लेकिन हमें कड़ी मेहनत जारी रखनी होगी। हमारे खिलाड़ी कड़ी मेहनत कर रहे हैं।' उन्होंने तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से कहा, 'जब आप अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे होते हैं तो आखिर में परिणाम महत्व रखता है लेकिन मुझे नहीं लगता कि स्पिन गेंदबाजी खेलने का हमारा कौशल कम हुआ है। यह कड़ी मेहनत करने और लगातार बेहतर बनने से जुड़ा है।'
3 of 4
गंभीर और रोहित
- फोटो : BCCI
गंभीर ने कहा कि क्रिकेटर अब आक्रामक क्रिकेट खेलने के आदी हो चुके हैं जिससे रक्षात्मक बल्लेबाजी की कला प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा, 'कभी-कभी आप गेंद पर प्रहार करने के इतने आदी हो जाते हैं कि आप रक्षात्मक होकर खेलना भूल जाते हैं जैसा शायद आठ या 10 साल पहले हुआ करता था। एक संपूर्ण क्रिकेटर वह क्रिकेटर होता है जो टी20 प्रारूप और टेस्ट क्रिकेट दोनों में सफलता हासिल करे। वह परिस्थितियों से तुरंत सामंजस्य बिठाता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
भारतीय टीम पर क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है। अभी तक दो या इससे ज्यादा मैचों की द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया अपने सरजमीं पर सिर्फ एक बार क्लीन स्वीप हुई है। 1999/2000 में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दो टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप किया था। इसके अलावा टीम इंडिया अपनी धरती पर कभी क्लीन स्वीप नहीं हुई। रोहित एंड कंपनी इससे बचना चाहेगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।