सब्सक्राइब करें

Team India: भारत ने टी20 में छह बार 200+ के टारगेट को सफलतापूर्वक हासिल किया, कीवी-कंगारू सबसे पसंदीदा शिकार

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 24 Jan 2026 03:02 PM IST
सार

भारत ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ 209 रन चेज किया। यह भारतीय टीम का टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे सफल चेज है। टीम इंडिया ने केवल 15.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। टी20 में गेंद शेष रहते भी यह टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत है। भारतीय पारी में 28 गेंद शेष रहे।

विज्ञापन
IND vs NZ: Take a look at India 200+ run chases in T20Is from Australia to New Zealand; Full story
भारत के सबसे सफल चेज टी20 में - फोटो : ANI/PTI/BCCI
भारत ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। 209 रन के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 15.2 ओवर में तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। यह भारत का टी20 में छठा सफल 200+ रन का चेज रहा। टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा बार 200+ रन के सफल चेज के मामले में भारत ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया ने सात बार ऐसा किया है। वहीं, भारत के बाद दक्षिण अफ्रीका का नाम आता है। उसने पांच बार ऐसा किया है।


200+ रन के चेज में भारत के पसंदीदा शिकार ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड रहे हैं। इन दोनों टीमों के खिलाफ भारत ने दो-दो बार ऐसा किया है। टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले इतना बड़ा स्कोर चेज करने से भारत को जरूर बूस्ट मिलेगा। साथ ही खिलाड़ियों में आत्मविश्वास भी जगेगा। भारत 2026 टी20 विश्व कप में डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरेगा। आइए जानते हैं भारत ने कब-कब 200+ रन का सफल चेज किया है...

भारत के 200+ रन चेज (T20I)
लक्ष्य खिलाफ स्थान साल
209 न्यूजीलैंड रायपुर 2026
209 ऑस्ट्रेलिया विशाखापत्तनम 2023
208 वेस्टइंडीज हैदराबाद 2019
207 श्रीलंका मोहाली 2009
204 न्यूजीलैंड ऑकलैंड 2020
202 ऑस्ट्रेलिया राजकोट 2013
Trending Videos
IND vs NZ: Take a look at India 200+ run chases in T20Is from Australia to New Zealand; Full story
भारत के सबसे सफल चेज टी20 में - फोटो : ANI/PTI/BCCI
6. लक्ष्य- 202 रन vs ऑस्ट्रेलिया (राजकोट 2013)
भारत ने 2013 में राजकोट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 202 रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया था। ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में सात विकेट पर 201 रन बनाए थे। एरॉन फिंच ने 52 गेंद में 14 चौके और एक छक्के की मदद से 89 रन की तूफानी पारी खेली थी। जवाब में भारत ने 202 रन का लक्ष्य 19.4 ओवर में चार विकेट गंवाकर हासिल कर लिया था। शिखर धवन ने 19 गेंद में 32 रन बनाए थे, जबकि विराट कोहली ने 22 गेंद में 29 रन की पारी खेली थी। सुरेश रैना ने 19 रन और रोहित शर्मा ने आठ रन बनाए थे। हालांकि, मैच के हीरो रहे युवराज सिंह। युवी ने 35 गेंद में आठ चौके और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 77 रन बनाए थे। वहीं, कप्तान धोनी 24 रन बनाकर नाबाद रहे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs NZ: Take a look at India 200+ run chases in T20Is from Australia to New Zealand; Full story
भारत के सबसे सफल चेज टी20 में - फोटो : ANI/PTI/BCCI
5. लक्ष्य- 204 रन vs न्यूजीलैंड (ऑकलैंड 2020)
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में साल 2020 में 204 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया था। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 203 रन बनाए थे। मार्टिन गुप्टिल ने 19 गेंद में 30 रन की पारी खेली थी। वहीं, कॉलिन मुनरो ने 42 गेंद में 59 रन और कप्तान केन विलियम्सन 26 गेंद में 51 रन की पारी खेली थी। रॉस टेलर ने 27 गेंद में नाबाद 54 रन की पारी खेली। जवाब में भारत ने 19 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया था। केएल राहुल ने 27 गेंद में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 56 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान विराट कोहली ने 32 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 45 रन बनाए थे। श्रेयस अय्यर 29 गेंद में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 58 रन बनाकर नाबाद रहे थे। 
IND vs NZ: Take a look at India 200+ run chases in T20Is from Australia to New Zealand; Full story
भारत के सबसे सफल चेज टी20 में - फोटो : ANI/PTI/BCCI
4. लक्ष्य- 207 रन vs श्रीलंका (मोहाली 2009)
भारत ने 2009 में मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ 207 रन का सफल चेज किया था। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 206 रन बनाए थे। सनथ जयसूर्या ने 21 गेंद में 31 रन और कप्तान कुमार संगकारा ने 31 गेंद में 59 रन की पारी खेली थी। चिंथाका जयसिंघे ने 28 गेंद में 38 रन बनाए थे। आखिर में एंजेलो मैथ्यूज ने 13 गेंद में 26 रन की तूफानी पारी खेली थी। जवाब में भारत ने 19.1 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया था। गौतम गंभीर ने 18 गेंद में 21 रन बनाए। वहीं, वीरेंद्र सहवागने 36 गेंद में सात चौके और तीन छक्के की मदद से 64 रन की पारी खेली थी। कप्तान एमएस धोनी ने 28 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 46 रन बनाए। युवराज सिंह ने 25 गेंद में तीन चौके और पांच छक्के की मदद से नाबाद 60 रन की तूफानी पारी खेली थी। 
विज्ञापन
IND vs NZ: Take a look at India 200+ run chases in T20Is from Australia to New Zealand; Full story
भारत के सबसे सफल चेज टी20 में - फोटो : ANI/PTI/BCCI
3. लक्ष्य- 208 रन vs वेस्टइंडीज (हैदराबाद 2019)
भारत ने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 208 रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया था। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 207 रन बनाए थे। एविन लुईस ने 17 गेंद में तीन चौके और चार छक्के की मदद से 40 रन की तूफानी पारी खेली थी। ब्रैंडन किंग ने 23 गेंद में 31 रन और कप्तान कीरोन पोलार्ड ने 19 गेंद में 37 रन बनाए थे। शिमरोन हेटमायर ने 41 गेंद में 56 रन की पारी खेली थी। आखिर में जेसन होल्डर ने नौ गेंद में तूफानी 24 रन बनाए। जवाब में भारत ने 208 रन का लक्ष्य 18.4 ओवर में चार विकेट गंवाकर हासिल कर लिया था। केएल राहुल ने 40 गेंद में पांच चौके और चार छक्के की मदद से 62 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान विराट कोहली ने 50 गेंद में छह चौके और छह छक्के की मदद से नाबाद 94 रन बनाए थे। 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed