सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

IPL 2026 Flop Players: नाम बड़े...दर्शन छोटे! 10+ करोड़ की सैलरी वाले 13 खिलाड़ी, जो इस सीजन अब तक रहे फ्लॉप

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Swapnil Shashank Updated Thu, 16 Apr 2026 01:14 PM IST
सार

आईपीएल 2026 में 10 करोड़ से ज्यादा कीमत वाले कई बड़े नाम अब तक फ्लॉप साबित हुए हैं। ऋषभ पंत से लेकर कैमरन ग्रीन और सूर्यकुमार यादव जैसे स्टार खिलाड़ी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं। गेंदबाजों और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों का भी प्रदर्शन फीका रहा है, जिससे टीमों के रिजल्ट पर असर पड़ा है। ऐसे में आने वाले मैचों में इन खिलाड़ियों पर वापसी का दबाव बढ़ गया है।

विज्ञापन
IPL 2026 Flop Players List: 13 Players Above ₹10 Crore Yet to Deliver ft. Pant, Pooran, Green, Ruturaj, Bumrah
आईपीएल 2026 में अब तक फ्लॉप - फोटो : ANI
आईपीएल 2026 में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन पर फ्रेंचाइजी ने 10 करोड़ से ज्यादा खर्च किए, लेकिन उनका प्रदर्शन अब तक उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। ये खिलाड़ी अपनी टीमों के लिए मैच विनर बनने की बजाय संघर्ष करते नजर आए हैं, जिससे फैंस और एक्सपर्ट्स दोनों हैरान हैं। आइए पहले उन क्रिकेटरों के नाम जानते है...


आईपीएल 2026: 10 करोड़ से ऊपर की
सैलरी वाले फ्लॉप खिलाड़ी
खिलाड़ी  टीम IPL 2026
सैलरी
ऋषभ पंत LSG ₹27.00 करोड़
कैमरन ग्रीन KKR ₹25.20 करोड़
निकोलस पूरन LSG ₹21.00 करोड़
ऋतुराज गायकवाड़ CSK ₹18.00 करोड़
अर्शदीप सिंह PBKS ₹18.00 करोड़
जसप्रीत बुमराह MI ₹18.00 करोड़
सूर्यकुमार यादव MI ₹16.35 करोड़
कार्तिक शर्मा CSK ₹14.20 करोड़
प्रशांत वीर CSK ₹14.20 करोड़
रियान पराग RR ₹14.00 करोड़
रिंकू सिंह KKR ₹13.00 करोड़
ट्रेंट बोल्ट MI ₹12.50 करोड़
वरुण चक्रवर्ती KKR ₹12.00 करोड़
Trending Videos
IPL 2026 Flop Players List: 13 Players Above ₹10 Crore Yet to Deliver ft. Pant, Pooran, Green, Ruturaj, Bumrah
पूरन, पंत - फोटो : ANI
लखनऊ के दो सबसे महंगे खिलाड़ी फ्लॉप
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में शामिल किया था और वह इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं, लेकिन अब तक वह अपनी कीमत के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए। इस वजह से उनकी टीम भी संघर्ष करती दिख रही है। इसी तरह उन्हीं की टीम के निकोलस पूरन भी बड़े स्कोर बनाने में नाकाम रहे हैं। पूरन को लखनऊ ने 21 करोड़ रुपये में अपनी टीम में रिटेन किया था। पूरन ने अब तक इस सीजन पांच पारियों में 42 रन बनाए हैं। यानी अब तक उनके हर एक रन लखनऊ को 50 लाख रुपये का पड़ रहा है। पंत ने अब तक पांच पारियों में 26 की औसत और 133 के स्ट्राइक रेट से 104 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2026 Flop Players List: 13 Players Above ₹10 Crore Yet to Deliver ft. Pant, Pooran, Green, Ruturaj, Bumrah
कैमरन ग्रीन - फोटो : IANS
कैमरन ग्रीन का फ्लॉप शो
केकेआर के फैंस इस समय काफी निराश हैं और इस नाराजगी के केंद्र में एक नाम है- कैमरन ग्रीन। 25.20 करोड़ रुपये में टीम से जुड़े ग्रीन से उम्मीदें बहुत ज्यादा थीं, लेकिन पांच पारियों के बाद उन्होंने सिर्फ 56 रन बनाए हैं। इसका मतलब है कि उनका हर एक रन अभी लगभग 45 लाख रुपये का पड़ रहा है, जो एक प्रीमियम ऑलराउंडर के हिसाब से बेहद निराशाजनक प्रदर्शन है।

स्थिति और खराब तब हो गई जब गेंदबाजी में भी उनका प्रभाव नजर नहीं आया। शुरुआत में उन्होंने गेंदबाजी करने से हिचक दिखाई और जब सीएसके के खिलाफ उन्हें मौका मिला, तो उन्होंने दो ओवर में 30 रन लुटा दिए। उनका इकॉनमी रेट 15 रहा और वह कोई विकेट भी नहीं ले सके। इस प्रदर्शन ने सीएसके को 192 रन का मजबूत स्कोर बनाने में मदद की। लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर को अपने बड़े खिलाड़ियों से उम्मीद थी, लेकिन ग्रीन यहां भी फेल रहे। नूर अहमद ने उन्हें गोल्डन डक पर आउट कर दिया, जिससे पहले से दबाव में चल रही टीम की बल्लेबाजी और कमजोर हो गई।
IPL 2026 Flop Players List: 13 Players Above ₹10 Crore Yet to Deliver ft. Pant, Pooran, Green, Ruturaj, Bumrah
कार्तिक, ऋतुराज और प्रशांत - फोटो : ANI
चेन्नई को नहीं भा रहे ये तीन महंगे खिलाड़ी
चेन्नई सुपर किंग्स ने ऋतुराज गायकवाड़ पर भरोसा दिखाते हुए उन्हें एक और सीजन में कप्तानी सौंपी, लेकिन लगता है ऋतुराज कप्तानी का दबाव नहीं झेल पा रहे हैं। ऋतुराज को सीएसके ने 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। उनसे कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन वह लगातार रन बनाने में संघर्ष कर रहे हैं। उनकी वजह से सीएसके को अब तक एक अच्छी ओपनिंग नहीं मिल सकी है।

वह पांच पारियों में केवल 63 रन बना सके हैं। 28 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। वहीं, सीएसके ने 14.2 करोड़ में दो युवा खिलाड़ियों को खरीदा था। कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर, लेकिन दोनों ही ज्यादा मैच नहीं खेल पाए और बेंच पर बैठा दिए गए। प्रशांत ने दो मैचों में 49 की औसत और 136.11 के स्ट्राइक रेट से 49 रन बनाए हैं। इसमें 43 रन उनका सर्वश्रेष्ठ है, लेकिन ज्यादा गेंदबाजी उनसे नहीं कराई गई। वहीं, कार्तिक तीन पारियों में केवल 25 रन बना सके हैं। 
विज्ञापन
IPL 2026 Flop Players List: 13 Players Above ₹10 Crore Yet to Deliver ft. Pant, Pooran, Green, Ruturaj, Bumrah
सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह - फोटो : IPL/BCCI
मुंबई के तीन स्टार खिलाड़ी भी फ्लॉप
वहीं, मुंबई की टीम में 18 करोड़ रुपये की सैलरी वाले जसप्रीत बुमराह और 16.35 करोड़ रुपये की सैलरी वाले सूर्यकुमार यादव भी अपने स्तर का प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। सूर्या ने चार पारियों में 26.50 की औसत और 153.62 के स्ट्राइक रेट से केवल 106 रन बनाए हैं। वहीं, बुमराह इस सीजन अब तक चार मैचों में एक भी विकेट नहीं ले सके हैं। इसका असर मुंबई के प्रदर्शन पर भी दिखा है और टीम चार मैचों में सिर्फ एक मैच जीत सकी है और अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। इसके अलावा मुंबई ने 12.50 करोड़ रुपये की कीमत में ट्रेंट बोल्ट पर भरोसा जताया था, लेकिन बोल्ट काफी महंगे रहे हैं। वह तीन मैचों में सिर्फ एक विकेट ले सके हैं। उनका इकोनॉमी रेट 12.22 का रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed