Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
IPL 2026: Kevin Pietersen’s Funny Response to CSK Mentor Request Amid Team’s Poor Form
{"_id":"69d5d271220271011103d755","slug":"ipl-2026-kevin-pietersen-s-funny-response-to-csk-mentor-request-amid-team-s-poor-form-2026-04-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: चेन्नई के फैंस ने थिंक टैंक से पीटरसन को मेंटर बनाने को कहा, इंग्लैंड के दिग्गज ने दिया मजेदार जवाब","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL 2026: चेन्नई के फैंस ने थिंक टैंक से पीटरसन को मेंटर बनाने को कहा, इंग्लैंड के दिग्गज ने दिया मजेदार जवाब
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Swapnil Shashank
Updated Wed, 08 Apr 2026 09:28 AM IST
सार
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है और टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है। इस बीच केविन पीटरसन को टीम का मेंटर बनाने की मांग उठी, जिस पर उन्होंने मजेदार जवाब दिया। वहीं कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने संजू सैमसन के खराब फॉर्म का बचाव किया।
विज्ञापन
1 of 5
केविन पीटरसन
- फोटो : ANI
Link Copied
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 अब तक किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। टीम ने अपने शुरुआती तीनों मैच गंवाए हैं और 10 टीमों की अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर है। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मिली करारी हार ने टीम की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। पांच बार की चैंपियन टीम के लिए अब वापसी का रास्ता आसान नहीं दिख रहा है और बड़े बदलाव की जरूरत महसूस हो रही है।
Trending Videos
2 of 5
केविन पीटरसन
- फोटो : ANI
पीटरसन को मेंटर बनाने की उठी मांग
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक फैन ने सुझाव दिया कि इंग्लैंड के पूर्व स्टार और दिल्ली कैपिटल्स के मौजूदा मेंटर केविन पीटरसन को सीएसके का मेंटर बनाया जाए। फैन ने लिखा, प्रिय चेन्नई सुपर किंग्स, कृपया केपी को मेंटर बनाकर टीम से जोड़ें।' इस पर पीटरसन ने मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए कहा, 'हां, प्लीज। यह मालदीव के ज्यादा करीब है, मेरे लिए ट्रैवल आसान रहेगा।' उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस को खूब पसंद आया।
संजू सैमसन के फॉर्म पर कोच का बयान
सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग शुरुआती तीन मैचों में छह, सात और नौ रन ही बना सके हैं। फ्लेमिंग ने कहा, 'जब आप लंबे समय तक एक फ्रेंचाइजी के साथ रहते हैं, तो नई टीम में घुलने-मिलने में थोड़ा समय लगता है। वह इस टीम के साथ जुड़ने की प्रक्रिया में हैं।'
4 of 5
फ्लेमिंग, सैमसन औऱ ऋतुराज
- फोटो : IPL/BCCI/ANI
'रनों के लिए बेताब हैं सैमसन'
फ्लेमिंग ने आगे कहा कि सैमसन पूरी तरह फिट हैं और टीम के साथ अच्छे से घुल-मिल रहे हैं। उन्होंने कहा, 'वह रन बनाने और टीम की सफलता में योगदान देने के लिए बेताब हैं। हमने वर्ल्ड कप में देखा है कि जब वह फॉर्म में होते हैं, तो बेहद खतरनाक खिलाड़ी बन जाते हैं।' कोच ने यह भी साफ किया कि टीम में कई बदलाव हुए हैं, इसलिए खिलाड़ियों के बीच तालमेल बैठाने पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
आयुष म्हात्रे और संजू सैमसन
- फोटो : IPL/BCCI
क्या सीएसके कर पाएगी वापसी?
लगातार हार के बाद सीएसके पर दबाव बढ़ता जा रहा है। हालांकि टीम मैनेजमेंट खिलाड़ियों पर भरोसा जता रहा है, लेकिन जल्द ही नतीजे नहीं बदले तो प्लेऑफ की राह मुश्किल हो सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या चेन्नई सुपर किंग्स इस मुश्किल दौर से बाहर निकलकर अपने पुराने रंग में लौट पाती है या नहीं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।