{"_id":"69686d5bd168c07b6e04fc8c","slug":"pakistan-opener-picks-ahmed-shehzad-over-sachin-and-sehwag-gets-mocked-by-own-country-former-players-2026-01-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साहिबजादा फरहान क्यों ट्रोल हुए?: पाकिस्तानियों ने ही उड़ाया मजाक; अहमद शहजाद को सचिन-सहवाग से बेहतर बताया था","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
साहिबजादा फरहान क्यों ट्रोल हुए?: पाकिस्तानियों ने ही उड़ाया मजाक; अहमद शहजाद को सचिन-सहवाग से बेहतर बताया था
Thu, 15 Jan 2026 10:00 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 15 Jan 2026 10:00 AM IST
सार
साहिबजादा फरहान के वायरल वीडियो में अहमद शहजाद को सचिन-सहवाग से ऊपर बताने पर पाकिस्तान में हंसी-ठिठोली शुरू हो गई। पूर्व क्रिकेटर बासित अली और कामरान अकमल ने वीडियो पर मजाक किया और माफी तक मांग दी। फरहान फिलहाल पाकिस्तान के टी20 फॉर्मेट में स्थापित ओपनर हैं और टी20 वर्ल्ड कप के लिए प्रोविज़नल टीम में चुने गए हैं।
विज्ञापन
साहिबजादा ने शहजाद को सचिन-सहवाग से बेहतर बताया था
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के T20 ओपनर साहिबजादा फरहान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह अहमद शहजाद को सईद अनवर, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों से बेहतर बताते नजर आए। इस चॉइस पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों और फैंस ने साहिबजादा का जमकर मजाक उड़ाया है।
बासिल अली
- फोटो : Twitter
पूर्व कप्तान बासित अली का रिएक्शन
- वीडियो पर बात करते हुए पूर्व क्रिकेटर बासित अली एक शो के दौरान हैरान रह गए और कहा कि ऐसा हो ही नहीं सकता। उन्होंने कहा, 'यह फेक है, सौ फीसदी फेक। साहिबजादा फरहान अभी पागल नहीं हुआ कि वह अहमद शहजाद को सचिन तेंदुलकर से ऊपर रखे। मैं हाथ जोड़कर कहता हूं, यह टॉपिक बंद कर दो।'
- बासित अली ने आगे मजाकिया अंदाज में यह भी कहा, 'मैं वादा करता हूं, जब भी साहिबजादा से मिलूंगा, तो पूछूंगा कि इस वीडियो के दिन होश में थे या नहीं?'
- इसके बाद बासित ने एंकर से कहा, 'अगर कोई भी इस बारे में पूछे, उसे बता देना कि बासित अली और कामरान अकमल इसकी माफी मांगते हैं।'
कामरान अकमल
- फोटो : Twitter
कामरान अकमल की हंसी नहीं रुकी
- पूर्व विकेटकीपर कामरान अकमल यह वीडियो पहले ही देख चुके थे और हंसी रोक नहीं पा रहे थे। उन्होंने कहा, 'वह क्रिकेटर है, सोचकर जवाब देना चाहिए। उसने अपना आइडल बताया, लेकिन सईद अनवर और सचिन तेंदुलकर से ऊपर अहमद शहजाद को बताना सही नहीं है।'
- कामरान ने कहा, 'अगर वह ऐसा सोचता है तो ठीक है, लेकिन जवाब बेहतर तरीके से देना चाहिए।' बात के अंत में कामरान ने कहा, 'हम साहिबजादा की गलती पर माफी मांगते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
अहमद शहजाद
- फोटो : Twitter
फरहान का रिकॉर्ड और विश्व कप की चर्चा
- विवाद के बीच यह भी तथ्य प्रमुख है कि साहिबजादा फरहान पाकिस्तान टी20 टीम में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं।
- उन्होंने पाकिस्तान के लिए अब तक 37 टी20 खेले हैं, जिसमें उन्होंने 917 रन बनाए हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आठ अर्धशतक जड़े हैं और औसत 25+ का है।
- उन्होंने अब तक वनडे और टेस्ट में डेब्यू नहीं किया है, लेकिन आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की प्रोविजनल टीम में शामिल हैं।
विज्ञापन
विवादित गन सेलिब्रेशन से चर्चा में आए थे साहिबजादा फरहान
- फोटो : PTI
स्क्वॉड जमा और आईसीसी की प्रक्रिया
आईसीसी ने एक जनवरी तक प्रोविजनल स्क्वॉड जमा करने की समयसीमा तय की थी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने समय पर अपनी टीम भेज दी। टीमों को 31 जनवरी तक बिना आईसीसी की अनुमति बदलाव करने की छूट है, जिसके बाद किसी भी बदलाव के लिए आईसीसी की तकनीकी कमेटी की मंजूरी जरूरी होगी।
आईसीसी ने एक जनवरी तक प्रोविजनल स्क्वॉड जमा करने की समयसीमा तय की थी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने समय पर अपनी टीम भेज दी। टीमों को 31 जनवरी तक बिना आईसीसी की अनुमति बदलाव करने की छूट है, जिसके बाद किसी भी बदलाव के लिए आईसीसी की तकनीकी कमेटी की मंजूरी जरूरी होगी।