फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2021: नीरज के गोल्ड से लेकर अफ्रीका और गाबा में टेस्ट मैच जीतने तक, इस साल भारत के खेल से जुड़े 10 खास लम्हें

Fri, 31 Dec 2021 05:18 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 31 Dec 2021 05:18 PM IST
सार

साल 2021 में भारत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और देशवासियों को खुशी के कई लम्हें दिए। नीरज चोपड़ा के गोल्ड जीतने से लेकर हॉकी टीम के पदक और गाबा में भारत की ऐतिहासिक जीत तक। भारतीय खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। 
 

विज्ञापन
Year Ender 2021 From Neeraj chopra golad to test win in gabba and Centurion 10 special moments in sport
2021 में भारतीय खिलाड़ियों ने देशवासियों को खुशी मनाने के कई मौके दिए हैं - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2021 भारत के खिलाड़ियों के लिए कई मायनों में खास रहा है। इस साल भारत ने खेल जगत में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। इसकी शुरुआत गाबा में टेस्ट मैच जीतने से हुई थी। इसके बाद ओलंपिक और पैरालंपिक में भारत के खिलाड़ियों अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया। ओलंपिक में मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीतकर बेहतरीन शुरुआत की थी और नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीतकर इसका स्वर्णिम अंत किया। वहीं क्रिकेट में भारत की टेस्ट टीम ने भी सेंचुरियन फतेह करके साल का अंत किया। यहां हम खेल से जुड़े ऐसे ही 10 लम्हों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी वजह से हर भारतीय का सर गर्व उंचा हो गया। 

1. नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीता

Year Ender 2021 From Neeraj chopra golad to test win in gabba and Centurion 10 special moments in sport
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
इस साल नीरज चोपड़ा ने जैवलिन में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। कोरोनाकाल में गम और निराशा भरे माहौल में नीरज ने पूरे देश को खुशियां मनाने का मौका दिया। वो ओलंपिक में सोना जीतने वाले पहले एथलीट बने। वहीं वो दूसरे भारतीय बने, जिन्होंने एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनसे पहले अभिनव बिंद्रा ने यह कारनामा किया था। 

2. ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

Year Ender 2021 From Neeraj chopra golad to test win in gabba and Centurion 10 special moments in sport
टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ी - फोटो : amar ujala
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन कमाल का रहा। इस बार भारत ने अपने ओलंपिक इतिहास का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। टोक्यो में हुए ओलंपिक 2020 में भारत ने कुल 7 पदक अपने नाम किए। भारत 1900 से ओलंपिक में हिस्सा ले रहा है और भारतीय खिलाड़ियों का अब तक का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। इससे पहले भारत ने 2012 के लंदन ओलंपिक में 6 पदक जीते थे। भारत के लिए नीरज चोपड़ा, मीराबाई चानू, रवि दाहिया, लवलीना और पीवी सिंधू जैसे खिलाड़ियों ने पदक जीते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3. पैरालंपिक में किया कमाल 

Year Ender 2021 From Neeraj chopra golad to test win in gabba and Centurion 10 special moments in sport
पैरालंपिक में 2016 तक आए कुल मेडल्स का रिकॉर्ड भारत 2021 के टोक्यो पैरालंपिक में ही तोड़ सकता है। - फोटो : Amar Ujala
टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 19 पदक जीते और पदक तालिका में देश 24वें स्थान पर रहा। रियो पैरालंपिक में महज चार पदक जीतने वाले भारत ने टोक्यो में 19 पदक जीते। यह भारत का पैरालंपिक में अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारतीय खिलाड़ियों ने कुल पांच गोल्ड, आठ सिल्वर और छह ब्रांज मेडल जीते। भारत ने 1972 में पहली बार पैरालंपिक में हिस्सा लिया था, उसके बाद से लेकर 2016 तक भारतीय खिलाड़ी कुल मिलाकर 12 ही पदक जीत पाए थे। 
विज्ञापन

4. ओलंपिक में हॉकी टीम ने पदक जीता

Year Ender 2021 From Neeraj chopra golad to test win in gabba and Centurion 10 special moments in sport
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
इस बार भारत की पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 41 साल बाद ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने कोई पदक जीता। इससे पहले भारत ने 1980 में स्वर्ण पदक जीता था। पिछले कई सालों से भारतीय हॉकी टीम ओलंपिक में पदक नहीं जीत पा रही थी, लेकिन इस बार भारतीय खिलाड़ियों ने पदक का सूखा खत्म किया। आने वाले सालों में भारतीय टीम से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed