फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SA Test PHOTOS: शमी और पंत ने इस वजह से काटा केक, कोहली-पुजारा का ब्रोमांस देखकर हंस पड़े दर्शक

Thu, 30 Dec 2021 09:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 30 Dec 2021 09:37 PM IST
सार

इस साल ब्रिस्बेन, लॉर्ड्स और ओवल में जीत हासिल करने वाली भारतीय टीम की ये आठवीं जीत है। उसने पाकिस्तान को साल के अंत में पीछे छोड़ दिया। इस साल सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाली टीमों में टीम इंडिया शीर्ष पर पहुंच गई है। उसने 14 मैच खेले हैं और आठ जीते हैं। कोहली की टीम को तीन मैचों में हार मिली है। तीन मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। पाकिस्तान की बात करें तो उनसे नौ मैच खेले हैं और सात जीते हैं। बाबर आजम की टीम भारत से एक मैच कम हारी है। उसे दो मुकाबलों में शिकस्त मिली है।

विज्ञापन
PHOTOS of IND vs SA 1st Test Photos: Rishabh Pant, Mohammad Shami cut cake, Virat Kohli Cheteshwar Pujara's dance during Centurion Test; Mohammad Siraj Ronaldo's style celebration
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर 113 रन से सेंचुरियन टेस्ट जीत लिया है। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। इस टेस्ट में भारतीय खिलाड़ियों ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट में 200 विकेट पूरे किए। वहीं, ऋषभ पंत ने महेंद्र सिंह धोनी के विकेट के पीछे सबसे तेज 100 शिकार करने का रिकॉर्ड तोड़ा। मैच के बाद दोनों खिलाड़ी केक काटते नजर आए। हम आपको इस टेस्ट मैच के कुछ यादगार पल दिखाते हैं-

PHOTOS of IND vs SA 1st Test Photos: Rishabh Pant, Mohammad Shami cut cake, Virat Kohli Cheteshwar Pujara's dance during Centurion Test; Mohammad Siraj Ronaldo's style celebration
केएल राहुल और मयंक अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट में भारतीय ओपनर्स ने कमाल कर दिया। मयंक अग्रवाल और केएल राहुल की ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 117 रन की साझेदारी की। दक्षिण अफ्रीका में यह भारतीय ओपनर्स द्वारा की गई तीसरी शतकीय साझेदारी है। मयंक अग्रवाल 123 गेंदों पर 60 रन बनाकर आउट हुए।
PHOTOS of IND vs SA 1st Test Photos: Rishabh Pant, Mohammad Shami cut cake, Virat Kohli Cheteshwar Pujara's dance during Centurion Test; Mohammad Siraj Ronaldo's style celebration
केक काटते शमी और पंत - फोटो : सोशल मीडिया
जीत के बाद भारतीय टीम ने मोहम्मद शमी और ऋषभ पंत से केक कटवाया। शमी ने सेंचुरियन टेस्ट में 200 विकेट पूरे किए। वह ऐसा करने वाले पांचवें भारतीय गेंदबाज हैं। वहीं, पंत ने विकेट के पीछे सबसे तेज 100 शिकार करने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
PHOTOS of IND vs SA 1st Test Photos: Rishabh Pant, Mohammad Shami cut cake, Virat Kohli Cheteshwar Pujara's dance during Centurion Test; Mohammad Siraj Ronaldo's style celebration
शतक के बाद राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
पहली पारी में भारतीय ओपनर केएल राहुल ने शानदार शतक लगाया। उन्होंने 123 रन की पारी खेली। वे अब तक टेस्ट में सात सेंचुरी लगा चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका में शतक लगाने के साथ ही राहुल के नाम एक खास रिकॉर्ड शामिल हो गया। राहुल अब तक जिस देश और महद्वीप में टेस्ट खेले हैं, वहां उन्होंने शतक जमाया है। राहुल एशिया में भारत और श्रीलंका, यूरोप में इंग्लैंड, अमेरिका में वेस्टइंडीज, अफ्रीका में दक्षिण अफ्रीका और ओशीनिया में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट खेल चुके हैं। वह इन सभी देशों में शतक लगा चुके हैं।
विज्ञापन
PHOTOS of IND vs SA 1st Test Photos: Rishabh Pant, Mohammad Shami cut cake, Virat Kohli Cheteshwar Pujara's dance during Centurion Test; Mohammad Siraj Ronaldo's style celebration
डांस करते कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
मैदान पर ऊर्जा की बात करें तो किसी भी खिलाड़ी का विराट की ऊर्जा से मेल कर पाना नामुमकिन है। वह हमेशा मैदान पर एक्टिव रहते हैं और दर्शकों को एंटरटेन करते रहते हैं। तीसरे दिन जब कोहली मैदान पर उतरे तो उनकी ऊर्जा देखने लायक थी। मैच के दौरान कई बार वह दर्शकों से बातचीत करते भी दिखे और उन्हें टीम को चीयर करने के लिए भी कहा। इसके बाद जब दक्षिण अफ्रीका के विकेट गिर रहे थे, तो विराट काफी खुश नजर आए और बीच मैदान डांस करने लगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed