{"_id":"5c9908b1bdec221468051e33","slug":"actress-urvashi-rautela-start-save-water-campaign-from-her-village-in-uttarakhand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बचपन में जिस चीज से परेशान थीं उर्वशी रौतेला, अब लोगों को वो सुविधा देने के लिए शुरू किया ये अभियान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बचपन में जिस चीज से परेशान थीं उर्वशी रौतेला, अब लोगों को वो सुविधा देने के लिए शुरू किया ये अभियान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 25 Mar 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
उर्वशी रौतेला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने पहाड़ में रहकर बचपन में जो परेशानी झेली उसे लोगों के लिए दूर करने के लिए अब वे एक अभियान चला रही हैं। उर्वशी दुनियाभर में लोगों को पानी बचाने का संदेश देंगी। इसकी शुरूआत उन्होंने अपने गांव सकमुंडा से की है। अब वह उर्वशी रौतेला फाउंडेशन के बैनर तले इस अभियान को आगे बढ़ाएंगी।
2 of 5
उर्वशी रौतेला
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला से खास बातचीत करते हुए उर्वशी ने बताया कि जितनी भी बार वह गांव गईं, वहां लोगों को पानी के लिए परेशान देखा। बचपन में वह खुद अन्य बच्चों के साथ करीब एक किमी दूर से पानी ढोती थीं। तभी उन्होंने सोचा कि बड़ी होकर वह गांव वालों की इस समस्या का समाधान करेंगीं।
3 of 5
उर्वशी रौतेला
- फोटो : अमर उजाला
उर्वशी ने बताया कि दुनियाभर में जल संरक्षण की मुहिम को गति देने के लिए उन्होंने उर्वशी रौतेला फाउंडेशन की शुरूआत की है। इसके जरिये वह अलग-अलग जगह लोगों को पानी का महत्व बताएंगी और उसके संरक्षण का संदेश देंगी। साथ ही लोगों को साफ पानी उपलब्ध कराने के लिए भी प्रयास करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पेयजल किल्लत
उन्होंने कहा कि पहाड़ में होने के बावजूद पौड़ी की पेयजल किल्लत किसी से छुपी नहीं है। वह व्यक्तिगत रूप से गांवों तक साफ पानी पहुंचाने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि अपने गांव के साथ-साथ आसपास के गांवों में भी उनके फाउंडेशन के सहयोग से पानी की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
उर्वशी रौतेला
फाउंडेशन के सचिव चंद्रमोहन जदली ने बताया कि उर्वशी रौतेला की फिल्म पागलपंती की इन दिनों लंदन में शूटिंग चल रही है। उर्वशी केवल अपने गांव के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भारत आई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।