फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देहरादून: अमर उजाला संवाद में जुटेंगी बॉलीवुड से लेकर राजनीति और खेल जगत की मशहूर हस्तियां

Thu, 04 Jan 2018 07:00 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 04 Jan 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
amar ujala samwad 2018 uttarakhand uday programme held in dehradun
amar ujala dehradun

देवभूमि उत्तराखंड के विकास के विभिन्न आयामों को परखने और उन्हें नई दिशा देने के लिए आठ जनवरी को अमर उजाला ‘उत्तराखंड उदय संवाद’ का आयोजन होगा। अमर उजाला के इस कार्यक्रम में न केवल राजनीति जगत की हस्तियां शोभा बढ़ाएंगी बल्कि फिल्म, खेल, साहित्य जगत की जानी मानी हस्तियां भी शिरकत करेंगी।

amar ujala samwad 2018 uttarakhand uday programme held in dehradun
amar ujala dehradun

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग, पोत परिवहन, जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी संवाद के मुख्य अतिथि होंगे। विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, उत्तराखंड के  उत्तराखंड के विकास पर बात करेंगे।

amar ujala samwad 2018 uttarakhand uday programme held in dehradun
amar ujala dehradun

कार्यक्रम का आयोजन हरिद्वार बाईपास स्थित होटल सरोवर पोर्टिको में किया जा रहा है। सुबह 10 बजे से शुरू होकर विभिन्न सत्रों से गुजरता हुआ यह अभिनव आयोजन शाम तक चलेगा। इस दौरान उत्तराखंड को ऑलवेदर रोड जैसी विकासपरक सौगात देने वाले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से जनता को सीधे संवाद करने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
amar ujala samwad 2018 uttarakhand uday programme held in dehradun
amar ujala dehradun

कार्यक्रम में केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा भी शामिल होंगे। संवाद का आयोजन राज्य में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा के लिए भी किया जा रहा है। इस नाते कारपोरेट जगत के दिग्गज भी संवाद का हिस्सा बनेंगे। कारपोरेट जगत से पतंजलि विद्यापीठ के सह संस्थापक आचार्य बालकृष्ण, मेक माय ट्रिप के दीपक रावत, एचसीएल टेक्नोलॉजी के पूर्व वाइस चेयरमैन एवं संपर्क फाउंडेशन के सीईओ विनीत नायर, पेसेफिक ग्रुप के सीईओ अभिषेक बंसल, कोमियो मोबाइल्स के सीईओ संजय करोलिना, आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी टेनफेक के प्रेसीडेंट-सीईओ के.सेंथिल नाथन, मदर्स प्राइड स्कूल्स की चेयरपर्सन सुधा गुप्ता सहित कई दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी।

विज्ञापन
amar ujala samwad 2018 uttarakhand uday programme held in dehradun
amar ujala dehradun

प्रदेश में पर्यटन, सिनेमा और खेल में निवेश की प्रबल संभावनाएं हैं, इस लिहाज से फिल्म जगत से जाने-माने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप, उनकी जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म की पूरी टीम के अलावा फिल्म अभिनेता जिम्मी शेरगिल, जोया हुसैन समेत कई स्टार्स कार्यक्रम में शामिल होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed