{"_id":"59dd1c2f4f1c1b7a548b6afa","slug":"anganwadi-workers-fight-with-police-in-dehradun","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CM आवास कूच को निकलीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की पुलिस से झड़प, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM आवास कूच को निकलीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की पुलिस से झड़प, तस्वीरें...
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 11 Oct 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
anganwadi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंगनबाड़ी कार्यकत्री मिनी कर्मचारी संघ ने लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास कूच किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें कनक चौक के पास रोक लिया जहां पुलिस और कार्यकत्रियों के बीच नोक झोंक भी हुई।
anganwadi
लंबित मांगों को लेकर कार्यकत्रियां मंगलवार को परेड ग्राउंड में एकत्र होने के बाद कनक चौक होते हुए मुख्यमंत्री आवास जा रही थीं। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इससे नाराज कार्यकत्रियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।
anganwadi
इस दौरान पुलिस और कार्यकत्रियों के बीच जमकर नोक झोंक हुई। संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी ने लगाया कि आश्वासन के बावजूद उनकी मांगों पर अमल नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
anganwadi
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री-सहायिकाओं का मानदेय 18 हजार रुपये करने, मिनी कार्यकर्ताओं को समान कार्य-समान मानदेय दिए जाने, सुपरवाइजर के पदों पर जल्द नियुक्तियां निकालने, आंनगबाड़ी कार्यकत्रियों के प्रमोशन, महिला कल्याण कोष में केंद्रांश दिए जाने, आंदोलन के दौरान मानदेय कटौती का भुगतान करने समेत कई मांगों पर सरकार से केवल आश्वासन ही मिल रहा है।
विज्ञापन
anganwadi
इससे कर्मचारियों में खासी नाराजगी है। प्रदेश महामंत्री सुमती थपलियाल ने दीपावली पर बोनस देने की मांग उठाई। प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष विमला कोहली, विमला, कमला, निर्मला देवी आदि शामिल रहीं।