सब्सक्राइब करें

Ankita Murder Case: बेटी की मौत से टूट गई मां, बोली...हत्यारों को मुझे सौंपो, मैं करूंगी उनका संहार

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 27 Sep 2022 11:23 AM IST
विज्ञापन
Ankita bhandari Murder Case Uttarakhand: Ankita Mother angry on Culprits video viral
अंकिता भंडारी की मां - फोटो : अमर उजाला

पुलिस हत्यारों को सजा नहीं दे सकती तो उन्हें मेरे हवाले कर दो...मैं उनका संहार कर दूंगी। प्रशासन ने धोखाधड़ी से मेरी बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया। साजिश के तहत मुझे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया और मैं आखिरी बार बेटी को देख भी नहीं पाई।



Ankita Murder Case: आखिर क्या है राज?...रिजॉर्ट की छत पर मिला बड़ा पिंजरा और शराब की बोतलें, देखकर सब हैरान

यह कहना है अंकिता की मां सोनी देवी का। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सोनी देवी अफसरों को खरी-खोटी सुना रहीं हैं। उनके सवालों के आगे एसडीएम श्रीनगर अजयवीर सिंह और एसडीएम पौड़ी विवेक जोशी लाचार खड़े हैं। उनसे जवाब देते नहीं बन रहा है। वह सिर्फ यही सफाई दे रहे हैं कि स्थिति को देखते हुए निर्णय लिया गया। 

Ankita Murder Case: रिजॉर्ट में होता था जिस्मफरोशी व नशे का धंधा, पूर्व कर्मचारी ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे

रविवार शाम चार बजे सोनी देवी को राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के आईसीयू में स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए भर्ती कराया गया था। सोमवार सुबह लगभग नौ बजे उन्हें छुट्टी दे दी गई। अस्पताल से उनका एक वीडियो वायरल हुआ है। वह अंकिता को दिखाने की मांग कर रही हैं।

Trending Videos
Ankita bhandari Murder Case Uttarakhand: Ankita Mother angry on Culprits video viral
अंकिता भंडारी के पिता - फोटो : अमर उजाला

वह कह रही हैं कि ‘जब जबरदस्ती मेरी बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया गया तो प्रशासन यह भी लिखकर दे दे कि तीन दिन में हत्यारों को फांसी दे दी जाएगी। यह सिर्फ मेरी बेटी के साथ नहीं हुआ है। ऐसी बहुत बेटियों के साथ हुआ है। पुलिस को कितने सुबूत चाहिए। यदि पुलिस-प्रशासन के वश की बात नहीं है तो वह न्याय करने का अधिकार मुझे दे दो। मैं उनके टुकड़े-टुकड़े कर दूंगी’। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita bhandari Murder Case Uttarakhand: Ankita Mother angry on Culprits video viral
अंकिता भंडारी की मां - फोटो : अमर उजाला

वह कहती हैं कि ‘मेरी बेटी का चेहरा मुझे दिखाओ। पुलिस वाले बिना अंतिम दर्शन कराए मेरी बेटी क्यों ले गए। शाम के अंधेरे में मेरी बेटी का अंतिम संस्कार किया गया। यह सब चाल है। मैं अपनी बेटी को देखने के लिए गांव से यहां आई।

Ankita bhandari Murder Case Uttarakhand: Ankita Mother angry on Culprits video viral
अंकिता को अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि मैं सुबह से अंकिता को देखने के लिए खड़ी थी। लेकिन साजिश के तहत मुझे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। मेरे पति को धक्का मार कर के ले गए। जबकि मैंने साफ कहा था कि जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आती तब तक मैं अंकिता की पार्थिव देह को हाथ नहीं लगाऊंगी’। 

विज्ञापन
Ankita bhandari Murder Case Uttarakhand: Ankita Mother angry on Culprits video viral
अंकिता की मां - फोटो : अमर उजाला

वहीं वीडियो बना रही महिला अधिकारियों से सवाल करती है कि ‘अंतिम संस्कार कल होने की बात कही गई थी। लेकिन पिता को दबाव में लेते हुए शाम के अंधेरे में अंतिम संस्कार करवा दिया गया। एक अकेले आदमी के साथ कई अधिकारी बात कर रहे थे। क्या प्रशासन का फर्ज नहीं बनता था कि परिवार के अन्य सदस्यों को भी बुलाया जाता’। वीडियो में एक कुर्ते वाले शख्स पर भी सवाल उठाए गए हैं।


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed