{"_id":"634d0515dfa19657e01d3011","slug":"ankita-murder-case-sexual-harassment-is-not-confirmed-even-in-forensic-report-uttarakhand-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ankita Murder Case: अंकिता के साथ नहीं हुआ था दुष्कर्म, फॉरेंसिक रिपोर्ट से सामने आया उस दिन का पूरा सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ankita Murder Case: अंकिता के साथ नहीं हुआ था दुष्कर्म, फॉरेंसिक रिपोर्ट से सामने आया उस दिन का पूरा सच
अंकिता के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ था। इस बात की पुष्टि फोरेंसिक रिपोर्ट में भी हो गई है। फोरेंसिक लैब से आई रिपोर्ट न्यायालय के समक्ष खोली गई है। बताया जा रहा कि एसआईटी ने इस मुकदमे की विवेचना लगभग पूरी कर ली है। जल्द ही अब चार्जशीट दाखिल की जा सकती है।
अंकिता की हत्या के बाद इस बात की आशंका भी जताई जा रही थी कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। इस बात को लेकर बहुत से लोगों ने जांच की मांग भी उठाई थी। पुलिस ने भी कार्रवाई की। इस क्रम में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इस बात की जांच की गई, लेकिन रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई।
इस बीच वैजानइल स्वैब के नमूनों को फोरेंसिक लैब भी भेजा गया था। इससे जांच की गई थी कि कोई दूसरा या आरोपियों का डीएनए तो नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, डीएनए रिपोर्ट भी एसआईटी को मिल चुकी है। इसे कोर्ट के समक्ष खोला गया था।
2 of 5
Ankita Bhandari Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
इस रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। अब पुलिस हत्या और अपहरण व अन्य धाराओं में ही चार्जशीट दाखिल करेगी।
3 of 5
Ankita Bhandari Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
पिछले दिनों एसआईटी ने इसमें देह व्यापार की धाराएं भी जोड़ी थीं। प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस के आरोपों को भाजपा ने निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आरोपी पुलकित आर्य
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि अंकिता भंडारी प्रकरण में राजनीति कर रही कांग्रेस को पता है कि मामला अब एसआईटी के पास है। इस मामले की फास्ट ट्रैक में सुनवाई के लिए मुख्यमंत्री अदालत से अनुरोध कर चुके हैं। सरकार ने मामले मे त्वरित कार्रवाई की और आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा।
वहीं उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि जब तक अंकिता भंडारी की हत्या के दोषियों को सजा नहीं मिलेगी, तब तक उत्तराखंडी चैन से नहीं बैठेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।