सब्सक्राइब करें

Haridwar: सिडकुल में खेत के पास युवक-युवती के कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, पास में लगे मिले फांसी के दो फंदे

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 17 Oct 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Haridwar News: Skeletons of a young Boy and Girl Found near a field in Sidcul Area
हरिद्वार में खेत के पास मिले नर कंकाल - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार में रविवार देर रात सिडकुल थाना क्षेत्र के डेंसो चौक के पास एक खेत के नजदीक खाई में दो कंकाल मिले हैं। दोनों कंकाल युवक और युवती के हैं। दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने बताया कि जहां कंकाल मिले हैं, वहां पेड़ पर दो फंदे लटके मिले हैं।

Roorkee: लक्सर में बाइक सवार बदमाशों ने दो सिपाहियों को मारी गोली, पुलिस ने धरपकड़ के लिए शुरू की कांबिंग

एक फंदे में युवती के बाल लिपटे हैं। पुलिस ने दोनों कंकालों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब दस बजे एक सब्जी वाले ने सूचना दी कि डेंसो चौक के पास खेत के निकट खाई में दो नर कंकाल हैं।

Trending Videos
Haridwar News: Skeletons of a young Boy and Girl Found near a field in Sidcul Area
युवक युवती के कंकाल मिले - फोटो : अमर उजाला

सूचना मिलते ही सिडकुल थानाध्यक्ष प्रमोद उनियाल और एसएसआई शहजाद अली पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर घना अंधेरा होने से पुलिस को खाई में नहीं उतर पाई। अतिरिक्त पुलिस बल मंगवाने के साथ बिजली की व्यवस्था करके खाई में उतरने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar News: Skeletons of a young Boy and Girl Found near a field in Sidcul Area
युवक युवती के कंकाल मिले - फोटो : अमर उजाला

सिडकुल थानाध्यक्ष प्रमोद उनियाल ने बताया कि जहां कंकाल मिले, वहां एक पेड़ के पर दो फंदे लगे हैं। दोनों के शव पूरी तरह से सड़ गल गए थे और हड्डियां नीचे गिरी मिली। एक फंदे में लड़की के सिर के पाल उलझे मिले हैं।

Haridwar News: Skeletons of a young Boy and Girl Found near a field in Sidcul Area
युवक युवती के कंकाल मिले - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। बताया कि दोनों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मौके की स्थिति ऐसी है कि अभी कपड़ों की तलाशी नहीं ली गई।

विज्ञापन
Haridwar News: Skeletons of a young Boy and Girl Found near a field in Sidcul Area
युवक युवती के कंकाल मिले - फोटो : अमर उजाला

सोमवार सुबह तक स्थिति पूरी तरह से साफ हो जाएगी। पुलिस इस मामले को आत्महत्या मानकर चल रही है। उन्होंने बताया इस बिंदु से भी जांच की जा रही है कि कहीं दोनों की हत्या तो नहीं की गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed