फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के बेटे और अनुकृति की शादी होगी बेहद खास, क्या होगा खास जानिए यहां

Sun, 07 Jan 2018 10:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 07 Jan 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
anukriti gusain and tushit rawat marriage will be very special
anukrit, tushit - फोटो : google

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के बेटे तुषित और फेमिना मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल अनुकृति गुसाईं की शादी बेहद खास होगी।

anukriti gusain and tushit rawat marriage will be very special
anukriti
अनुकृति गुसाईं राजस्थान के उदयपुर पैलेस में अप्रैल में दून इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के एमडी तुषित रावत के साथ सात फेरे लेंगी। कुमाऊंनी-गढ़वाली परंपराओं से परिपूर्ण इस शादी समारोह में दोनों परिवारों के 50 सदस्य ही शिरकत करेंगे।
 
anukriti gusain and tushit rawat marriage will be very special
anukriti
इसके बाद 19 अप्रैल को देहरादून में ग्रैंड रिसेप्शन दिया जाएगा, जिसमें राजनीति, मॉडलिंग और फिल्म जगत से जुड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी। वहीं अनुकृति की चाह है कि उनकी शादी शाही अंदाज में तो हो, लेकिन उसमें पहाड़ की संस्कृति एवं परंपराओं का भी ध्यान रखा जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
anukriti gusain and tushit rawat marriage will be very special
anukriti
दोनों परिवार एक-दूसरे को काफी लंबे समय से जानते हैं। दोनों का ही एक-दूसरे के घर आना जाना है। घर के बड़े लोगों ने शादी तय की। अनुकृति शादी और रिसेप्शन के लिए लहंगे मुंबई में अलग-अलग डिजाइनर तैयार कर रहे हैं। लेकिन, शादी में वह कुमाऊंनी पिछौड़ा और टिहरी की नाथ जरूर पहनेंगी। बता दें कि अनुकृति की मां कुमाऊं और पिता गढ़वाल से ताल्लुक रखते हैं।

 
विज्ञापन
anukriti gusain and tushit rawat marriage will be very special
anukriti
अनुकृति ने मीडिया को बताया कि शादी के बाद वह उत्तराखंड की बेटियों के लिए काम करेंगी। कहा कि अभी राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन बेटियों के उत्थान के लिए काम करती रहेंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed