भारतीय थल सेना के प्रमुख जनरल विपिन सिंह रावत ने पत्नी संग केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। इस मौके पर उन्होंने मुख्य पुजारी, तीर्थ पुरोहितों व अन्य लोगों से बातचीत कर यात्रा के बारे में जानकारी भी ली।
{"_id":"5d82097b8ebc3e014b5f9cc8","slug":"army-chief-general-bipin-rawat-reach-kedarnath-dham-with-his-wife","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पत्नी संग बाबा भोले के दर पर पहुंचे आर्मी चीफ, दिव्य शिला के भी किए दर्शन, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी संग बाबा भोले के दर पर पहुंचे आर्मी चीफ, दिव्य शिला के भी किए दर्शन, तस्वीरें
Wed, 18 Sep 2019 04:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 18 Sep 2019 04:11 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- फोटो : अमर उजाला
आज सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर जनरल रावत सेना के हेलीकॉप्टर से केदारनाथ वीवीआईपी हेलीपैड पर उतरे। इसके बाद वे मंदिर पहुंचे। यहां सेना के प्रोटोकॉल के तहत उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद मुख्य पुजारी केदार लिंग ने जनरल रावत के हाथों बाबा केदार की पूजा करवाई।
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद वे गर्भगृह से बाहर आए और मंदिर की परिक्रमा की। उन्होंने श्रद्धालुओं, मंदिर समिति के पदाधिकारियों, वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती व पुरोहितों से बातचीत कर यात्रा के बारे में पूछा। सेना प्रमुख ने केदारनाथ धाम में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी लेते हुए दिव्य शिला के दर्शन भी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
उन्हें धाम में आदिगुरू शंकराचार्य समाधि स्थल का पुनर्निर्माण कर रहे कार्यदायी संस्था के टीम प्रभारी व यूथ फाउंडेशन के मनोज सेमवाल ने विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान जनरल रावत ने कर्नल अजय कोठियाल से फोन पर बातचीत भी की।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
सुबह 10.30 बजे सेना प्रमुख जनरल रावत केदारनाथ से जोशीमठ के लिए रवाना हुए। उनके साथ दो अन्य सैन्य अधिकारी भी मौजूद थे। पोस्ती ने जनरल रावत से पहाड़ के युवाओं को सेना में वरियता देने की मांग की, जिससे अधिक से अधिक को रोजगार मिल सके। (औली में आर्मी चीफ की पत्नी)