फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand: हेमकुंड साहिब पहुंचे सेना के जवान, अरदास के बाद खोला गया मुख्य द्वार, बर्फ हटाने का कार्य शुरू

Thu, 02 May 2024 11:39 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 02 May 2024 11:39 AM IST
विज्ञापन
Army soldiers reached Hemkund Sahib snow removal work on the road Uttarakhand Chardham Yatra 2024 Watch Photos
सेना के जवान पहुंचे हेमकुंड साहिब - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हेमकुंड साहिब के आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम जारी है। सेना एवं यात्रा को संचालित करने वाले गुरुद्वारा ट्रस्ट के सेवादार बर्फ के बीच में से रास्ता बनाते हुए श्री हेमकुंड साहिब की पवित्र भूमि पर पहुंचे। सेना के 35 सदस्य एवं ट्रस्ट के 15 सेवादारों की मौजूदगी में यहां अरदास के बाद गुरुद्वारे प्रांगण के मुख्य द्वार को खोला गया।

गुरुद्वारे का मुख्य द्वार खुलने के साथ ही हेमकुंड साहिब से नीचे की और मार्ग पर बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। मौसम साफ होते ही सेना के जवानों और गुरुद्वारे के सेवादारों ने हेमकुंड साहिब के आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया था। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग घांघरिया से दो किमी आगे अटलाकोटी ग्लेशियर प्वाइंट से आगे बर्फ से ढका हुआ है।

सेना के जवान और सेवादार रविवार को गोविंदघाट से घांघरिया के लिए रवाना हुए थे। उन्हें सोमवार को बर्फ हटाने का काम शुरू करना था, लेकिन मौसम खराब होने से सोमवार को काम नहीं हो पाया। मंगलवार को मौसम साफ रहा। जिसके बाद सेना के जवानों और सेवादारों ने पहले मार्ग का निरीक्षण किया और फिर बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया गया। 

Army soldiers reached Hemkund Sahib snow removal work on the road Uttarakhand Chardham Yatra 2024 Watch Photos
हेमकुंड साहिब - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आज सेना के जवान हेमकुंड साहिब पहुंच गए हैं। यहां नीचे की और मार्ग पर बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

Army soldiers reached Hemkund Sahib snow removal work on the road Uttarakhand Chardham Yatra 2024 Watch Photos
हेमकुंड साहिब - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हेमकुंड साहिब की यात्रा 25 मई से शुरू होगी। गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि जवानों और सेवादारों ने हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Army soldiers reached Hemkund Sahib snow removal work on the road Uttarakhand Chardham Yatra 2024 Watch Photos
हेमकुंड साहिब में बर्फ हटाकर रास्ता बनाते जवान - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि मंगलवार को ऊर्जा निगम की टीम ने भी बर्फ से क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों का निरीक्षण किया। जिसके बाद यहां लाइन की मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा।
 
ये भी पढ़ें...Snowfall In Uttarakhand: बर्फ से ढका केदारनाथ...बदरीनाथ, गंगोत्री में भी बर्फबारी, तस्वीरों में कीजिए दीदार

विज्ञापन
Army soldiers reached Hemkund Sahib snow removal work on the road Uttarakhand Chardham Yatra 2024 Watch Photos
हेमकुंड साहिब में बर्फ हटाकर रास्ता बनाते जवान - फोटो : अमर उजाला
घांघरिया में विद्युत आपूर्ति बाधित है, जिससे वहां पर संचार सेवा भी शुरू नहीं हो पाई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed