फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand: नए साल के जश्न को लेकर औली के होटलों में आने लगी पर्यटकों की एडवांस बुकिंग, जीएमवीएन हुआ फुल

Tue, 24 Dec 2024 06:02 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 24 Dec 2024 06:02 PM IST
सार

उत्तराखंड की पहाड़ियों ने सफेद बर्फ की चादर ओढ़ ली है। ऐसे में पयर्टक भी इस खूबसूरत नजारे को देखने के लिए उत्सुक है। नए साल के जश्न को लेकर औली पर्यटकों की पहली पसंद रहता है। बर्फबारी के बीच नए साल के जश्न के लिए पर्यटकों ने यहां होटलों की बुकिंग कर ली है।

विज्ञापन
Auli hotel Booking Preparations in Auli for New Year 2025 celebrations bookings GMVN is full Read All Updates
औली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

नए साल के जश्न को लेकर औली में पर्यटकों की एडवांस बुकिंग आने लगी हैं। जीएमवीएन में बुकिंग फुल हो चुकी है, जबकि प्राइवेट होटलों में 60 से 70 प्रतिशत तक बुकिंग आई है। बर्फबारी होेने पर औली में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है।



अच्छी बर्फबारी पर होटलों की बुकिंग फुल होने लगी है। नए साल के जश्न को लेकर औली पर्यटकों की पहली पसंद रहता है। पर्यटकों की ओर से औैली और ज्योतिर्मठ में होटलों की एडवांस बुकिंग की जाती हैं। क्रिसमस से पहले ही औली में बर्फबारी हो गई  है।

वहीं चमोली के डीएम संदीप तिवारी का कहना है कि चमोली जिले में कल शाम से बर्फबारी हो रही है, जिसके चलते औली में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। जोशीमठ औली में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। वहीं चमोली पुलिस और बीआरओ की टीमें सड़क खोलने में जुटी हुई हैं। मंडल चोपता में बर्फबारी हुई है और मंडल चोपता में भी पर्यटक आएंगे। उन्होंने पर्यटकों से आग्रह किया कि वे अपने वाहन सावधानी से चलाएं।
 

Auli hotel Booking Preparations in Auli for New Year 2025 celebrations bookings GMVN is full Read All Updates
औली में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सोमवार से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। औली में भी बर्फबारी जारी है। इससे यहां पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। जीएमवीएन में क्रिसमस और नए साल को लेकर बुकिंग पूरी हो गई है।

 

Auli hotel Booking Preparations in Auli for New Year 2025 celebrations bookings GMVN is full Read All Updates
औली में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जीएमवीएन के प्रबंधक प्रदीप शाह ने बताया कि उनके सभी कमरे क्रिसमस और नए साल के लिए बुक हो चुके हैं। अन्य दिनों पर भी 60 से 70 प्रतिशत तक बुकिंग आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Auli hotel Booking Preparations in Auli for New Year 2025 celebrations bookings GMVN is full Read All Updates
बर्फबारी के बाद औली का नजारा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वहीं होटल व्यवसायी अजय भट्ट का कहना है कि उनके होटल में 70 प्रतिशत एडवांस बुकिंग आ चुकी है। अभी भी पर्यटक फोन कर बर्फबारी के बारे में जानकारी ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें...Snowfall Photos: सफेद हुई पहाड़ियां.. शीतलहर से कांपे लोग, औली-मसूरी की इन खूबसूरत वादियों से नजर नहीं हटेगी

विज्ञापन
Auli hotel Booking Preparations in Auli for New Year 2025 celebrations bookings GMVN is full Read All Updates
औली में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

होटल व्यवसायी रमन नेगी का कहना है कि अभी तक बुकिंग ज्यादा नहीं आ रही थी, लेकिन बर्फबारी के बाद पर्यटकों की बुकिंग आनी शुरू हो गई है। औली का पूरा पर्यटन ही बर्फबारी पर टिका हुआ है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed