{"_id":"5b966891867a557ec524bbae","slug":"baba-ramdev-patanjali-products-will-sell-in-open-markets-soon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देशभर के खुले बाजारों में जल्द होगी पतंजलि प्रोडक्ट्स की सप्लाई, बाबा रामदेव की ये है प्लानिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभर के खुले बाजारों में जल्द होगी पतंजलि प्रोडक्ट्स की सप्लाई, बाबा रामदेव की ये है प्लानिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑनलाइन मार्केट के बाद अब बाबा रामदेव जल्द ही खुले बाजार में भी माल की स्पलाई करने की तैयारी में हैं। हालांकि कुछ राज्यों में पहले से ही माल की बिक्री हो रही है, लेकिन जल्द ही यह सुविधा पूरे देश में उपलब्ध कराई जाएगी।
2 of 5
bsnl patanjali sim
बाबा रामदेव हाल ही में ऑनलाइन बाजार में कदम बढाया है। अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी कईं बड़ी कंपनियां इन दिनों उनका माल बेच रही हैं। पतंजलि स्टोर पर भारी डिमांड के चलते खुले बाजार में काम डालने की योजना फिलहाल स्थगित की गई है लेकिन जल्द ही नए कारखाने खुलते ही पतंजलि खुले बाजार में भी माल सप्लाई करेगी।
3 of 5
life insurance
पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने पत्रकारों को बताया कि करीब दो माह पहले बाजार में लाए गए पतंजलि खरीद कार्ड की मांग बहुत बढ़ गई हैं। इस कार्ड पर पांच लाख रुपयों तक बीमा का लाभ भी उपभोक्तों को दिया जा रहा है। खरीदारी करने से पांच से 10 प्रतिशत का मुनाफा ग्राहकों को होता है। इसलिए देशभर के पतंजलि स्टोर्स पर पतंजलि कार्ड की डिमांड लगातार बढ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Balkrishna
- फोटो : amarujala
इस कार्ड पर कैशबैक की योजना भी लागू है। आचार्य बालकृष्ण के बताया कि औषध और कास्मेटिक्स क्षेत्र में पतंजलि ने कईं बड़े उद्योगों को पीछे छोड़ दिया है। स्टोर्स पर उत्पादों (प्रोडक्ट) की जबर्दस्त मांग है। उन्होंने बताया कि कईं राज्यों में हर्बल उद्योग स्थापित किए जा रहे हैं। दवाओं की इकाइयां नेपाल सहित कई राज्यों में अपने निर्माण के अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
5 of 5
patanjali food and herbal park
- फोटो : अमर उजाला
पतंजलि ने योजना बनाई थी कि इस वर्ष के अंत तक देश के खुले बाजार में उत्पादों को लांच किया जाएगा। इसके तहत जिलास्तर पर एजेंसियां दी जानी हैं। लेकिन उत्पादन में फिलहाल कमी को देखते हुए खुले बाजार की योजना समय के लिए स्थगित कर दी गई है। आचार्य ने बताया कि भविष्य में पतंजलि के खाद्य उत्पाद भी खुले बाजार में उपलब्ध होंगे। हालांकि कुछ राज्यों में अब भी ये उत्पादन खुले बाजार में बेचे जा रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।