फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदरीनाथ हाईवे: बीच बाजार मिठाई की दुकान में रखे पांच सिलिंडरों में हुए धमाके, मची अफरा-तफरी, तस्वीरें...

Thu, 26 Aug 2021 08:50 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 26 Aug 2021 08:50 PM IST
विज्ञापन
Badrinath Highway: Fire Broke Out in Sweet shop at chamoli market after Cylinder Blast photos
मिठाई की दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंडम में बदरीनाथ हाईवे पर चमोली बाजार में मिठाई की दुकान में अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते आग पूरे कांप्लेक्स में फैल गई और पांच दुकानों में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। इस दौरान मिठाई की दुकान में रखे गैस के पांच सिलिंडरों में धमाके हुए।

करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के वाहन से आग पर काबू पाया गया। दो मंजिला कांप्लेक्स में नीचे की मंजिल की दुकानें बाल-बाल बच गईं। आग लगने का कारण मिठाई की दुकान में गैस सिलेंडर का पाइप फटना बताया जा रहा है। मौके पर पहुंचे एसडीएम अभिनव शाह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

बृहस्पतिवार को दोपहर करीब ढाई बजे अग्रवाल मिष्ठान भंडार में कई ग्राहक मौजूद थे। अचानक जोरदार आवाज के साथ गैस सिलिंडर का पाइप फट गया, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। गैस लीक होने से दुकान में आग लग गई।

ऐसे में ग्राहक और दुकान के कारीगर बाहर निकल आए। अन्य दुकानों से भी दुकानदार व ग्राहक निकलर हाईवे पर जमा हो गए। चंद मिनटों में ही आग ने भयानक रूप ले लिया। मिष्ठान भंडार में गैस के पांच सिलिंडर थे। आग की चपेट में आने से यह सिलिंडर एक के बाद एक धमाके के साथ फटते रहे। 

Badrinath Highway: Fire Broke Out in Sweet shop at chamoli market after Cylinder Blast photos
मिठाई की दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को घटनास्थल से दूर किया। पुलिस की सूचना पर करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड का वाहन मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का प्रयास शुरू हुआ।
 
Badrinath Highway: Fire Broke Out in Sweet shop at chamoli market after Cylinder Blast photos
मिठाई की दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक नरेंद्र वर्मा, फुरकान अहमद, हिम्मत नेगी, सर्वेश अग्रवाल और नंदन गड़िया की दुकानों में रखा लाखों का सामान राख हो चुका था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Badrinath Highway: Fire Broke Out in Sweet shop at chamoli market after Cylinder Blast photos
मिठाई की दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

प्रत्यक्षदर्शी ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह राणा ने बताया कि आग लगते ही मिष्ठान भंडार के गैस सिलिंडरों में विस्फोट होने लगे, जिससे लोगों में अफरातफरी मची रही। अग्निशमन विभाग की टीम को आग पर काबू पाने में करीब एक घंटे का समय लगा।

विज्ञापन
Badrinath Highway: Fire Broke Out in Sweet shop at chamoli market after Cylinder Blast photos
मिठाई की दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

एसडीएम अभिनव शाह ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या गैस पाइप लीक होने से आग लगने की बात सामने आई है। घटना की जांच की जाएगी और  इसी के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed