{"_id":"611f2d44da30d4714746fd56","slug":"char-dham-yatra-2021-congress-and-localities-badrinath-dham-march-and-protest-for-not-starting-badrinath-yatra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ धाम: यात्रा शुरू करने की मांग पर कांग्रेस का मंदिर कूच, पांडुकेश्वर में बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस ने रोका, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ धाम: यात्रा शुरू करने की मांग पर कांग्रेस का मंदिर कूच, पांडुकेश्वर में बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस ने रोका, तस्वीरें
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 20 Aug 2021 01:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बदरीनाथ यात्रा कूच
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा शुरू करने की मांग पर कांग्रेस शुक्रवार को बदरीनाथ धाम कूच कर रही है। इस कूच में स्थानीय लोग भी शामिल हैं। पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी के नेतृत्व में बदरीनाथ कूच किया जा रहा है।
वहीं प्रदर्शनकारियों ने पुलिस ने पांडुकेश्वर में रोक दिया है। जहां प्रदर्शनकारियों और पुलिस कर्मियों के बीच नोकझोंक भी हुई। इस कूच को देखते हुए पुलिस-प्रशासन की ओर से पांडुकेश्वर में बदरीनाथ हाईवे पर बैरिकेडिंग लगाई गई है।
यहां करीब 200 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं बदरीनाथ धाम में भी यात्रा संचालन को लेकर आज स्थानीय लोगों का धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम है। इससे पहले भी कई बार स्थानीय लोगों ने चारधाम यात्रा शुरू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है।
Trending Videos
2 of 5
बदरीनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए चारधाम यात्रा अभी शुरू नहीं की गई है। उत्तराखंड सरकार ने चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिले के लोगों के लिए यात्रा शुरू करने की अनुमति दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
बदरीनाथ यात्रा कूच
- फोटो : अमर उजाला
लेकिन नैनीताल हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर रोक लगा दी और सुप्रीम कोर्ट का निर्देश आने तक के लिए इस रोक को बढ़ाया है।
4 of 5
बदरीनाथ यात्रा कूच
- फोटो : अमर उजाला
राज्य सरकार की अपील सुप्रीम कोर्ट में लंबित होने और वहां से अभी कोई निर्णय न होने एवं राज्य सरकार की यात्रा पर रोक जारी रखने के लिए दी गई सहमति के आधार पर हाईकोर्ट ने ऐसा किया है।
विज्ञापन
5 of 5
बदरीनाथ यात्रा कूच
- फोटो : अमर उजाला
कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा है कि सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों, नर्सों और तकनीकी स्टाफ के कितने पद रिक्त हैं और इन्हें भरने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।