फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Badrinath Highway: चार दिन बाद दोपहिया वाहनों की आवाजाही शुरू, फंसे 3000 तीर्थयात्रियों में से 1500 को निकाला

Fri, 12 Jul 2024 11:44 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 12 Jul 2024 11:44 AM IST
विज्ञापन
Badrinath Highway Work to evacuate pilgrims stranded for four days begins Uttarakhand News in Hindi
बदरीनाथ हाईवे पर फंसे तीर्थयात्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जोशीमठ में बदरीनाथ हाईवे पैदल आवाजाही के लिए सुचारू हो गया है। चार दिनों से फंसे दोपहिया वाहनों को निकालने का काम शुरू हो गया है। पहले पैदल आवाजाही करने वालों को निकाला जा रहा है। उपजिलाधिकारी जोशीमठ ने बताया कि तीन हजार फंसे तीर्थ यात्रियों में से 1500 को निकाल दिया गया।





गोविंदघाट से लेकर जोशीमठ तक करीब 3000 श्रद्धालु जगह-जगह फंसे हुए हैं। दूसरी ओर बदरीनाथ जा रहे श्रद्धालु हाईवे न खुलता देख पीपलकोटी (बदरीनाथ से 80 किमी पहले) से धरती को नमन कर लौटने लगे हैं।

नौ जुलाई को सुबह जोशीमठ के पास चुंगीधारा में पहाड़ी से चट्टान का एक हिस्सा टूटकर बदरीनाथ हाईवे पर आ गया था। तब से यहां पर आवाजाही बंद है। बीआरओ लगातार हाईवे खोलने के प्रयास में जुटा हुआ है। बृहस्पतिवार सुबह कुछ देर के लिए यहां पर पैदल आवाजाही शुरू कराई गई।

Badrinath Highway Work to evacuate pilgrims stranded for four days begins Uttarakhand News in Hindi
बदरीनाथ हाईवे: फंसे तीर्थयात्रियों को निकाला गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इसमें पोलिंग पार्टियों के साथ ही कुछ यात्री भी दूसरी तरफ निकल गए, जबकि कुछ यात्रियों ने दोपहिया वाहनों को भी दूसरी तरफ निकाल दिया। मगर कुछ देर बाद पहाड़ी से मलबा गिरने लगा तो आवाजाही रोक दी गई। इसके बाद फिर बोल्डर आ गिरे।

Badrinath Highway Work to evacuate pilgrims stranded for four days begins Uttarakhand News in Hindi
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उस समय यहां मजदूर काम कर रहे थे और उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। मगर बीआरओ की ड्रीलिंग मशीन मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। मलबा हटाने के बाद दोपहर को एक बार फिर यहां पर पैदल आवाजाही शुरू करवा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Badrinath Highway Work to evacuate pilgrims stranded for four days begins Uttarakhand News in Hindi
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : अमर उजाला

मौसम विज्ञान केंद्र, उत्तराखण्ड के अनुसार आज 12 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी , नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: सात जिलों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में जाने से बचें

विज्ञापन
Badrinath Highway Work to evacuate pilgrims stranded for four days begins Uttarakhand News in Hindi
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वहीं चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed