अब गाड़ी धोते वक्त आपको इस बात का खास ध्यान रखना होगा। जी हां, अगर इस बात को नजरअंदाज किया तो नुकसान झेलने को तैयार रहिए।
{"_id":"5b03a7ec4f1c1bd8408b7192","slug":"be-aware-during-car-wash","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान! गाड़ी को धोते वक्त किया ये काम तो अब लगेगा जुर्माना, मुसीबत से बचना है तो जरूर पढ़ें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान! गाड़ी को धोते वक्त किया ये काम तो अब लगेगा जुर्माना, मुसीबत से बचना है तो जरूर पढ़ें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 23 May 2018 07:36 AM IST
विज्ञापन
car wash
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी की किल्लत
गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी का संकट देखते हुए जल संस्थान ने अब वाहनों और घर के आगे की सड़क को धोने पर पर जुर्माना लगाने का निर्णय लिया है। जल संस्थान की ओर से ऐसे क्षेत्रों को चिह्नित किया गया है, जहां पानी की ज्यादा बर्बादी हो रही है। मंगलवार से विभाग की ओर से अभियान चलाया जाएगा।
car wash
जल संस्थान के सहायक अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि शहर और आसपास के इलाकों में कई लोग वाहनों को धोने और घर के बाहर सड़क धोने में कई लोग सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद कर रहे हैं। विभाग की ओर से ऐसे क्षेत्रों को चिह्नित किया गया है। उन्होंने बताया कि सिविल लाइन, पश्चिमी अंबर तालाब, शक्ति स्रोत मोहल्ला, रामनगर में कई लोग पानी की बर्बादी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
demo pic
उन्होंने बताया कि मंगलवार से पानी की बर्बादी करने वाले लोगों के चालान काटे जाएंगे। पानी की बर्बादी करने पर कम से कम एक हजार रुपये का चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
- फोटो : BBC
उन्होंने बताया कि यदि किसी कॉलोनी या मोहल्ले में लोग पानी की बर्बादी कर रहे हैं तो आप उसकी शिकायत स्थानीय जल संस्थान के कार्यालय में कर सकते हैं। विभाग की ओर से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।