फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आधार को लेकर फिर सामने आई बड़ी खबर, नजरअंदाज करेंगे तो होगा नुकसान

Wed, 13 Dec 2017 12:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 13 Dec 2017 12:29 PM IST
विज्ञापन
 big news about aadhaar card link with bank account
aadhaar

आधार कार्ड को लेकर एक और नई जानकारी सामने आई है। अगर इसे नजरअंदाज किया तो पछताना पड़ सकता है।

 big news about aadhaar card link with bank account
demo pic - फोटो : अमर उजाला

आपने भले ही अपना बैंक खाता आधार आईडी देकर खुलवाया हो, लेकिन 31 दिसंबर से पहले उसमें आधार कार्ड नंबर लिंक कराना जरूरी है। बैंकों ने इसके लिए पूरी तैयारी की हुई है। एक निश्चित समय तक खाता आधार से लिंक न होने पर बंद भी हो सकता है। दूसरी ओर खाते को आधार से जोड़ने के लिए कई बैंकों की वेबसाइट पर भी सुविधा दी जा रही है।

 big news about aadhaar card link with bank account
AADHAR

बैंक खाते को आधार से लिंक कराना जरूरी है। बैंक अधिकारियों के मुताबिक, जिन ग्राहकों ने अपने खाते आधार कार्ड की आईडी देकर खुलवाए होंगे, उन्हें भी 31 दिसंबर 2017 तक हर हाल में अपना खाता आधार कार्ड के नंबर से लिंक कराना होगा। इसके लिए बैंक कई विकल्प दे रहे हैं। पहले विकल्प के तौर पर तो आप नजदीकी बैंक शाखा में जाकर अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी देकर खाते को आधार से जोड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
 big news about aadhaar card link with bank account
aadhar

दूसरे विकल्प के तौर पर आप एसएमएस सेवा का लाभ ले सकते हैं। तीसरे विकल्प के तौर पर आप अपने बैंक की वेबसाइट पर लॉगइन करके अपना आधार नंबर अपडेट करा सकते हैं। चौथे विकल्प के तौर पर आप अपने एटीएम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन
 big news about aadhaar card link with bank account
smartphone

इसके लिए आप ‘आधार नंबर खाता संख्या’ लिखकर अपने बैंक को एसएमएस कर सकते हैं। एसएमएस भेजने के लिए बैंक एक विशेष कोड देते हैं। इस कोड की जानकारी आप अपने बैंक से ले सकते हैं। इसके बाद बैंक के निर्देशों के तहत आप एसएमएस भेजें। बैंक आपके द्वारा दी गई जानकारी की जांच करेगा और आपको एसएमएस भेजेगा। इससे पता चल जाएगा कि आपका खाता आधार से लिंक हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed