फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bird Flu in Uttarakhand : कोटद्वार में बर्ड फ्लू की दस्तक, मंगलवार को श्रीनगर में भी मरे मिले पक्षी, तस्वीरें

Tue, 12 Jan 2021 04:24 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 12 Jan 2021 04:24 PM IST
विज्ञापन
bird flu in uttarakhand news : bird flu infection found in kotdwar, many crow died
श्रीनगर स्थित एसएसबी परिसर में भी दो कौए मृत मिले - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड के कोटद्वार में बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। यहां विगत शुक्रवार को मृत मिले कौवों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई। जिसके बाद यहां हड़कंप मच गया है। वहीं मंगलवार को भी कोटद्वार में कई जगहों पर मरे हुए पक्षी मिले हैं।मंगलवार को श्रीनगर स्थित एसएसबी परिसर में भी दो कौए मृत मिले हैं। जबकि एक कबूतर कीर्तिनगर में मृत मिला है। प्रशासन ने इनके सैंपल जांच के लिए भिजवा दिए हैं।

bird flu in uttarakhand news : bird flu infection found in kotdwar, many crow died
श्रीनगर स्थित एसएसबी परिसर में भी दो कौए मृत मिले - फोटो : amar ujala

मृत पक्षियों की जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू पॉजिटिव आने के बाद अब प्रशासन ने मृत मिले कौवों के स्थान से एक किमी. क्षेत्र को कीट इंफेक्टेड और 10 किमी. क्षेत्र को सर्विलांस क्षेत्र घोषित कर दिया है। क्षेत्र में अंडा, मछली और चिकन की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रशासन की टीम ने पोल्ट्री सामान बिक्री दुकानों को चिन्हित किया और उन्हें नोटिस जारी किया है।
 
bird flu in uttarakhand news : bird flu infection found in kotdwar, many crow died
श्रीनगर स्थित एसएसबी परिसर में भी दो कौए मृत मिले - फोटो : amar ujala

एक किमी. क्षेत्र को इंफेक्टेड जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में पोल्ट्री उत्पाद की बिक्री पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। पोल्ट्री उत्पाद बेचने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
-योगेश मेहरा, उपजिलाधिकारी कोटद्वार
 
विज्ञापन
विज्ञापन
bird flu in uttarakhand news : bird flu infection found in kotdwar, many crow died
श्रीनगर स्थित एसएसबी परिसर में भी दो कौए मृत मिले - फोटो : amar ujala

बता दें कि कोटद्वार शहर लैंसडौन वन प्रभाग क्षेत्र में आता है। यहां जंगल में स्वदेशी और विदेशी पक्षी पाए जाते हैं। इस बाबत वन विभाग ने अलर्ट जारी किया है, लेकिन कर्मचारियों को पीपीई किट उपलब्ध नहीं कराई है। वन कर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर मरे हुए पक्षियों को उठा रहे हैं। कोटद्वार रेंज अधिकारी शीतल वैध ने बताया कि विभाग ने उनको सुरक्षा किट उपलब्ध नहीं कराई है।
 
विज्ञापन
bird flu in uttarakhand news : bird flu infection found in kotdwar, many crow died
मर रहे कौवे - फोटो : अमर उजाला

पिछले शुक्रवार को कोटद्वार नगर निगम के वार्ड नंबर-16 सिताबपुर क्षेत्र में पनियाली गदेरे से लगे इलाके में पांच कौवे मरने की सूचना से लोगों के साथ ही प्रशासन में हड़कंप मच गया था। इस मामले को बर्ड फ्लू से जोड़ते हुए लोगों ने तहसील प्रशासन, वन विभाग, पशुपालन विभाग को सूचना दी थी। विभागीय अधिकारियों की टीम ने मृत कौवों के सैंपल लिए थे। सैंपल भोपाल स्थित हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज डिजीटल लैब भोपाल (मध्य प्रदेश) भेजा गया था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed