फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बस से टक्कर होते ही बाइक समेत पहियों के बीच जा घुसा छात्र, मौके पर हुई मौत, दर्दनाक तस्वीरें...

Sat, 08 Dec 2018 08:43 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, भवाली (नैनीताल)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, भवाली (नैनीताल) Updated Sat, 08 Dec 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
Bus Collision bike student killed in accident photos
छात्र की मौत

नैनीताल मार्ग के भूमियाधार के पास हुए दर्दनाक हादसे में छात्र की जान चली गई। सड़क हादसा इतना भयानक था कि देखने वालों की भी रूह कांप गई। इससे पहले कि कोई कुछ कर पाता छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

Bus Collision bike student killed in accident photos
छात्र की मौत

जानकारी के मुताबिक भूमियाधार निवासी गौरव बिष्ट पुत्र प्रताप बिष्ट मोटरसाइकिल (यूपी 14 सीसी 3376) से भूमियाधार से भवाली की तरफ आ रहा था। इसी बीच अल्मोड़ा से हल्द्वानी को जा रही केएमओ की बस यूके 02पीए 0034 से उसकी बाइक टकरा गई।

Bus Collision bike student killed in accident photos
मृतक छात्र की बाइक

जिससे युवक वाहन के पहियों में जा घुसा। आनन-फानन में पास ही मौजूद लोगों ने गौरव को बस के नीचे से निकाला और भवाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्रभारी चिकित्साधिकारी जगदीश चंद्र जोशी ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bus Collision bike student killed in accident photos
मृतक छात्र

युवक डीएसबी परिसर में तृतीय वर्ष का छात्र था। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बस को लोहाली निवासी चालक बलवंत सिंह (50) पुत्र त्रिलोक सिंह चला रहा था। 

विज्ञापन
Bus Collision bike student killed in accident photos
मृतक छात्र की बाइक

सूचना मिलते ही भवाली अस्पताल में लोगों का जमावड़ा लग गया। कोतवाली के एसआई राजेश जोशी के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा जा रहा है। खबर लिखे जाने तक मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed