{"_id":"5b0d67a94f1c1b936e8b5543","slug":"car-accident-in-karnaprayag-dead-bodies-rescue-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूजा का सामान लेकर लौट रहे थे घर, अचानक ऐसे खींच ले गई मौत, हादसे की दर्दनाक तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजा का सामान लेकर लौट रहे थे घर, अचानक ऐसे खींच ले गई मौत, हादसे की दर्दनाक तस्वीरें...
Wed, 30 May 2018 04:43 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, कर्णप्रयाग
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, कर्णप्रयाग
Updated Wed, 30 May 2018 04:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
घर में पूजा के लिए सामान लेकर लौट रहे बालक समेत दो लोगों की रास्ते में ही दर्दनाक मौत हो गई। तस्वीरें...
2 of 5
accident
कर्णप्रयाग-कुजासू मोटर मार्ग पर कैलाखुरी तोक के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक बालक समेत दो की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। दो घायलों का उपचार चल रहा है जबकि एक गंभीर घायल को देहरादून रेफर किया गया। शवों को देर रात तक रेस्क्यू किया गया।
3 of 5
accident
मंगलवार को सुबह 11.30 बजे सुभाष राणा कार से घर के अन्य सदस्यों के साथ गांव में आयोजित पूजा समारोह के लिए सामान लेकर जा रहे थे कि कर्णप्रयाग-कुजासू मोटर मार्ग पर कैलाखुरी तोक में वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में चालक सुभाष राणा पुत्र सुरेंद्र राणा (28) निवासी कुजासू, दीपक सिंह (12) पुत्र दिलबर सिंह निवासी सिरौं (सुभाष का भांजा) की मौके पर ही मौत हो गई। शिवम सिंह राणा (20) पुत्र देवेंद्र सिंह, दिनेश राणा (32) पुत्र मंगल सिंह, व दीपक सिंह राणा (18) पुत्र भजन सिंह ग्राम कुजासू घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
accident in gopeshwar
- फोटो : amar ujala
हादसे के दौरान शिवम और दिनेश के सड़क पर छिटक जाने से उन्हें ज्यादा चोटें नहीं आईं, जबकि दीपक सिंह राणा पहाड़ी पर फंस गए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पोखरी प्रेम सिंह नेगी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शिवम और दीपक को 108 सेवा से सीएचसी कर्णप्रयाग भेजा, जबकि मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक मशक्कत कर पहाड़ी पर फंसे दीपक को रेस्क्यू कर निकाला।
विज्ञापन
5 of 5
accident
दीपक को सीएचसी कर्णप्रयाग में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून रेफर कर दिया। शवों को देर रात तक रेस्क्यू किया गया। वहीं थानाध्यक्ष प्रेम सिंह नेगी व नायब तहसीलदार केएन जोशी ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी सभी के परिजनों को दे दी गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।