नोटबंदी की रात हुई सोने की अवैध खरीदारी के राज से जल्द परदा उठ सकता है। आयकर विभाग ने शहर के सभी ज्वैलर्स से सीसीटीवी फुटेज तलब की है।
...तो ऐसे उठेगा नोटबंदी की रात हुई अवैध खरीदारी के राज से पर्दा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इससे कई लोगों में खलबली मची हुई है। मामले में कुछ ज्वैलर्स पहले ही दबी जुबान में बोल चुके हैं कि कुछ सफेदपोशों की सीसीटीवी फुटेज उनके पास सुरक्षित है।
प्रधानमंत्री ने जैसे ही आठ नवंबर की रात 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने की घोषणा की, लोगों में खलबली मच गई। लोगों ने सबसे पहला विकल्प कैश से सोना खरीदना माना। कई ज्वैलर्स के यहां नोटबंदी की घोषणा होते ही लोग सोना खरीदने दौड़ पड़े।
आयकर विभाग ने छापेमारी शुरू की तो बौखलाए कई ज्वैलर्स ने दबी जुबान में यह बात स्वीकारी थी कि उनके पास कुछ सोना खरीदने वाले सफेदपोशों की वीडियो फुटेज है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर आयकर विभाग उन्हें बेवजह परेशान करेगा तो वे फुटेज सार्वजनिक कर देंगे।
16 नवंबर के अंक में अमर उजाला ने इस संबंध में खबर प्रकाशित हुई थी। इसी बीच कुछ नेताओं के नाम करोड़ों का सोना खरीदने में उछले तो आयकर विभाग की टीम भी सक्रिय हो गई।