फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड उदय पर डांस, मस्ती और धमाल, रंगारंग तस्वीरें

Mon, 09 Nov 2015 03:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 09 Nov 2015 03:56 AM IST
विज्ञापन

उत्तराखंड उदय पर डांस, मस्ती और धमाल, रंगारंग तस्वीरें

celebration on uttarakhand foundation day

हर तरफ उल्लास, खुशियों से दमकते चेहरे और हर जुबां पर बस... मुबारक हो, बधाई हो, हमारा राज्य और ऊंचाईयों को छुए। यह क्षण था राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर अमर उजाला के मेडिकल कॉलेज ग्राउंड में आयोजित राज्य के 16वें जन्मोत्सव का।

उत्तराखंड उदय पर डांस, मस्ती और धमाल, रंगारंग तस्वीरें

celebration on uttarakhand foundation day

इसमें आम से लेकर खास तक सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इन अमिट पलों के साक्षी बने। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और कुमाऊंनी गीत से हुई।

उत्तराखंड उदय पर डांस, मस्ती और धमाल, रंगारंग तस्वीरें

celebration on uttarakhand foundation day

राज्य के पंद्रह साल पूरे हो गए हैं। इसके प्रतीक के तौर पर 15 कबूतर आकाश में छोड़े गए। उन्मुक्त आकाश में परवाज भरते हुए कबूतरों के जरिए राज्य में अमन और चैन की कामना की गई। इसके बाद गुब्बारे आसमान में छोड़े गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड उदय पर डांस, मस्ती और धमाल, रंगारंग तस्वीरें

celebration on uttarakhand foundation day

राज्य के जन्मदिन उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बंध गया। निर्मल जोशी और काजल चौहान के गीतों ने तो लोगों पर जादू कर दिया।

विज्ञापन

उत्तराखंड उदय पर डांस, मस्ती और धमाल, रंगारंग तस्वीरें

celebration on uttarakhand foundation day

केक काटकर उत्तराखंड का जन्मदिन मनाया गया। वित्त मंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश, सिंचाई मंत्री यशपाल आर्य, श्रम मंत्री हरीश दुर्गापाल, मेयर डा. जोगेंद्र सिंह रौतेला, विधायक बंशीधर भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, हल्द्वानी मंडी सभापति सुमित हृदयेश, डीएम दीपक रावत, सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह, एसडीएम पंकज उपाध्याय, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शांति भट्ट, वरिष्ठ चिकित्सक डा. जेएस खुराना, प्रवींद्र रौतेला, सुनील जोशी और दीपक बल्यूटिया ने 15 केक काटे और एक-दूसरे को बधाई दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed