फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chamoli: बवंडर से बच निकले श्रमवीरों के हौसले बुलंद, बोले-बदरीनाथ की भूमि पर काम करने का सौभाग्य, फिर लौटेंगे

Wed, 05 Mar 2025 03:11 PM IST
रेनू सकलानी प्रमोद सेमवाल/प्रदीप भंडारी, संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
प्रमोद सेमवाल/प्रदीप भंडारी, संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 05 Mar 2025 03:11 PM IST
सार

चमोली हिमस्खलन की चपेट में आने से आठ श्रमिक अकाल मौत का शिकार हो गए थे, जबकि 46 को सुरक्षित निकाल लिया गया था। दो दिनों तक सेना अस्पताल ज्योतिर्मठ में उपचार के बाद अब श्रमिक अपने घरों को लौट गए हैं।

विज्ञापन
Chamoli Avalanche: workers morale high side- Fortunate to chance work on Badrinath land will return again
Chamoli Avalanche - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

माणा हिमस्खलन के बवंडर से बच निकले तमाम श्रमवीरों के हौंसले बुलंद हैं। उन्होंने दोबारा सड़क निर्माण में जुटने की बात कही है। वहीं हिमस्खलन से मौत का मंजर देख कुछ श्रमिक इतना सहम गए हैं कि फिर इस क्षेत्र में आना नहीं चाहते हैं।

28 फरवरी को माणा कैंप के समीप हुए हिमस्खलन की चपेट में आने से आठ श्रमिक अकाल मौत का शिकार हो गए थे, जबकि 46 को सुरक्षित निकाल लिया गया था। दो दिनों तक सेना अस्पताल ज्योतिर्मठ में उपचार के बाद अब श्रमिक अपने घरों को लौट गए हैं। अधिकांश श्रमिकों ने दोबारा सड़क निर्माण के लिए बदरीनाथ की भूमि पर लौटने की बात कही है।

बिहार के जितेश कुमार का कहना है कि इस घटना से डरे नहीं हैं। घर जाने के बाद दोबारा माणा पास सड़क निर्माण कार्य में जुटेंगे। वे दो सालों से यहां काम कर रहे हैं। बदरीनाथ की भूमि में काम करने का मौका मिल रहा है, इससे बड़ा सौभाग्य क्या हो सकता है।

Chamoli Avalanche: workers morale high side- Fortunate to chance work on Badrinath land will return again
Chamoli Avalanche - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बिहार के ही किशन कुमार का कहना है कि इस घटना से घरवाले भी परेशान हैं। अभी घरवालों के पास जा रहे हैं, लेकिन फिर लौटेंगे। हमें कोई परेशानी नहीं है। परेशानी होती तो इस हिमालयी क्षेत्र में काम करने क्यों आते। हमें यहां काम करने का मेहनताना भी निचले क्षेत्रों की अपेक्षा अधिक मिलता है।

Chamoli Avalanche: workers morale high side- Fortunate to chance work on Badrinath land will return again
Chamoli Avalanche - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

नेपाल के सिंगा बहादुर ने बताया कि तीन माह से माणा पास क्षेत्र में काम कर रहे थे। हिमस्खलन होने पर बर्फ में छलांग मारकर बच निकले। अब दोबारा वहां जाने में असमर्थ हूं। निचले क्षेत्रों में ही मजदूरी करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chamoli Avalanche: workers morale high side- Fortunate to chance work on Badrinath land will return again
Chamoli Avalanche - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

यूपी के राम सुजान सड़क निर्माण की कंपनी में फोरमैन के पद पर तैनात थे। वे इसी साल यहां पहुंचे थे। उनका कहना है कि माणा क्षेत्र संवेदनशील है। यहां सामान्य दिनों में भी दोपहर बाद काम करना मुश्किलों भरा रहता है। हिमस्खलन की घटना दिल दहला देने वाली है। अब दोबारा माणा पास क्षेत्र में काम करने की इच्छा नहीं है। मैदानी क्षेत्रों में ही काम करेंगे।

ये भी पढ़ें...Chamoli News: गोविंदघाट में अचानक टूटी पहाड़ी, हेमकुंड साहिब को जोड़ने वाला पुल हुआ क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
Chamoli Avalanche: workers morale high side- Fortunate to chance work on Badrinath land will return again
Chamoli Avalanche - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उच्च हिमालय क्षेत्रों में रहने पर रक्तचाप बढ़ जाता है और निचले क्षेत्रों में आने पर सामान्य हो जाता है। हिमस्खलन की घटना से बचकर निकले श्रमिकों का पहले दिन रक्तचाप बढ़ा था, लेकिन उपचार के बाद अब उनका स्वास्थ्य सामान्य है। किसी को कोई शारीरिक परेशानी नहीं है। - डॉ. अंकित कुमार मिश्रा, चिकित्सक, सेना अस्पताल, ज्योतिर्मठ, चमोली

ये भी पढ़ें...Chamoli News: गोविंदघाट में अचानक टूटी पहाड़ी, हेमकुंड साहिब को जोड़ने वाला पुल हुआ क्षतिग्रस्त

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed