{"_id":"68b400479f58c77a2b022912","slug":"chamoli-news-nandanagar-band-bazaar-hit-by-landslide-25-shops-in-danger-34-families-shifted-2025-08-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chamoli: भूधंसाव की चपेट में आया नंदानगर का बैंड बाजार, खतरे की जद में आई 25 दुकानें, 34 परिवार किए शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: भूधंसाव की चपेट में आया नंदानगर का बैंड बाजार, खतरे की जद में आई 25 दुकानें, 34 परिवार किए शिफ्ट
संवाद न्यूज एजेंसी, नंदानगर (चमोली)।
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:30 PM IST
सार
Chamoli News: नगर पंचायत नंदानगर में भूधंसाव से लोगों में दहशत का माहौल है। कुछ मकानों और खेतों में दरारें आ गई थीं। ऐसे में कुछ घरों को खाली भी कराया गया है।
नंदानगर का बैंड बाजार भूधंसाव की चपेट में आ गया है। बाजार के ऊपर पलपाणी तोक में भूधंसाव का दायरा बढ़ता जा रहा है। शनिवार को चार कमरों का एक आवासीय मकान और चार गोशालाएं पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रभावित क्षेत्र के 34 परिवारों को प्रशासन ने शिफ्ट कर दिया है। बाजार की 25 दुकानें भी खतरे की जद में हैं, जिससे शनिवार को दुकानें बंद रहीं।
नगर पंचायत नंदानगर के कुंतरी लगा फाली वार्ड में करीब 100 मीटर क्षेत्र में भूधंसाव हो रहा है। शुक्रवार को पलपाणी तोक में भूधंसाव से कुछ मकानों और खेतों में दरारें आ गई थीं। रात को बारिश होने पर दरारें बढ़ गई। शनिवार को सुबह जमीन में बड़ी-बड़ी दरारें दिखने लगी।
कुंवर कॉलोनी में खेतों में कई जगहों पर एक फीट तक की दरारें पड़ गई हैं। धंसाव वाली जगहों पर पेड़ भी उखड़ गए हैं। प्रभावित क्षेत्र में संग्राम सिंह का चार कमरों का मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है, जबकि सुरेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, गंभीर सिंह और चंदन सिंह की गोशाला भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
नंदानगर में भूधंसाव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोविंद सिंह कुंवर, नरेंद्र रावत और दो अन्य के आवासीय मकानों के पीछे मलबा भर गया है। नायब तहसीलदार राकेश देवली ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में 17 परिवारों के आवासीय मकान हैं। जिनमें से 10 परिवार अपने रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं, जबकि 7 परिवारों को बांजबगड़ रोड पर स्थित बारात घर में बनाए राहत शिविर में शिफ्ट कर दिया गया है।
4 of 5
नंदानगर में भूधंसाव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इन मकानों में 17 परिवार किराए पर रह रहे थे। जिनमें से 14 परिवार अपने गांव चले गए हैं और तीन परिवारों ने दूसरी जगहों पर किराए पर कमरे ले लिए हैं। चुफलागाड और नंदाकिनी नदी के किनारे की दुकानों और आवासीय घरों के 34 लोगों को भेंटी रोड पर स्थित बारात घर में बनाए राहत शिविर में शिफ्ट कर दिया है।
विज्ञापन
5 of 5
नंदानगर में भूधंसाव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नंदानगर के व्यापार संघ अध्यक्ष नंदन सिंह ने बताया कि बैंड बाजार की लगभग 25 दुकानें खतरे की जद में पहुंच गई हैं। दुकानें खोेलने में भी डर लग रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।