फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tunnel Landslide: टनल के अंदर पहुंचे सीएम धामी, अस्पताल में घायलों से मिले; मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, तस्वीरें

Fri, 14 Aug 2026 04:49 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, पीपलकोटी (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, पीपलकोटी (चमोली) Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 14 Aug 2026 04:49 PM IST
सार

Chamoli Tunnel Landslide Update: विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में भूस्खलन की घटना के बाद आज सीएम ग्राउंड जीरो पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

विज्ञापन
Chamoli Tunnel Landslide CM Dhami reaches On Ground Zero in tunnel meets the injured in hospital Photos
सीएम धामी मौके पर पहुंचे - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

मायापुर स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को घटनास्थल पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने टनल के अंदर जाकर रेस्क्यू अभियान की प्रगति का जायजा लिया और बचाव दलों से जानकारी ली।



विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के टीआर टनल की लंबाई करीब तीन किलोमीटर है। करीब 1.50 किलोमीटर हिस्से में भूधंसाव के कारण मलबा और पानी भर गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को रेस्क्यू अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी संसाधनों और तकनीकी विशेषज्ञता का उपयोग करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने मुख्यमंत्री को बताया कि टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। शेष तीन लोगों की तलाश जारी है। हादसे में अब तक सात लोगों की मृत्यु की सूचना है। घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में चल रहा है।

Tunnel Landslide: घायल मजदूरों ने बताया भयावह मंजर; सब बचाओ-बचाओ चिल्ला रहे थे, ऑक्सीजन कम थी, हम बहकर आ गए
 

Chamoli Tunnel Landslide CM Dhami reaches On Ground Zero in tunnel meets the injured in hospital Photos
चमोली में सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मुख्यमंत्री ने घटनास्थल पर रेस्क्यू अभियान का जायजा लेने के बाद जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचकर घायल श्रमिकों का हाल जाना। उन्होंने अस्पताल में भर्ती श्रमिकों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से घायलों को दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

Chamoli Tunnel Landslide CM Dhami reaches On Ground Zero in tunnel meets the injured in hospital Photos
चमोली में सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि घायल श्रमिकों को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए और इलाज में किसी भी स्तर पर कमी न रहे। उन्होंने घायलों के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी करने तथा आवश्यकता के अनुसार सभी जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की जान सरकार के लिए बेहद कीमती है। रेस्क्यू अभियान में उपलब्ध सभी संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chamoli Tunnel Landslide CM Dhami reaches On Ground Zero in tunnel meets the injured in hospital Photos
चमोली में सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

टनल में फंसे प्रत्येक श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रभावित श्रमिकों के परिजनों को समय पर सूचना उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से स्वयं वार्ता की है। हादसे के कारणों की जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

विज्ञापन
Chamoli Tunnel Landslide CM Dhami reaches On Ground Zero in tunnel meets the injured in hospital Photos
चमोली में सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को टीएचडीसी गेस्ट हाउस पीपलकोटी में अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने टनल में फंसे तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed