सब्सक्राइब करें

नए सूर्योदय के लिए तैयार चंपावत: भाजपा को सबसे बड़ा अंतर से जीत दर्ज करने की आस, जानिए क्या कहते हैं रुझान

संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 03 Jun 2022 08:13 AM IST
विज्ञापन
Champawat By Election Results 2022, BJP hopes to register victory with the biggest margin
चंपावत उपचुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

 31 मई को हुए मतदान में 61595 लोगों ने मतदान किया था। उत्तराखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पांचवें ऐसे मुख्यमंत्री है, जो विधानसभा के उपचुनाव के लिए मैदान में हैं। भाजपा प्रत्याशी धामी के अलावा कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी, सपा समर्थित मनोज कुमार भट्ट और निर्दलीय हिमांशु गड़कोटी मैदान में हैं।



विधानसभा की चंपावत सीट के उपचुनाव के नतीजे के साथ ही शुक्रवार का सूर्योदय चंपावत जिले के राजनीतिक इतिहास की नई इबारत लिखेगा। चुनाव में जीत का अंतर चंपावत के भविष्य को रचने के साथ सत्ता की धुरी बनाएगा। मतदान के बाद मिले कई रुझान और सियासी समीकरण के कारण भाजपा को चंपावत उपचुनाव में नया इतिहास बनने की उम्मीद है।


उत्तराखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पांचवें ऐसे मुख्यमंत्री है, जो विधानसभा के उपचुनाव के लिए मैदान में हैं। भाजपा प्रत्याशी धामी के अलावा कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी, सपा समर्थित मनोज कुमार भट्ट और निर्दलीय हिमांशु गड़कोटी मैदान में हैं। 31 मई को हुए मतदान में 61595 लोगों ने मतदान किया था। बीमार और 80 साल से अधिक उम्र के 723 लोगों ने डाक के जरिये मत दिया था।

शुक्रवार सुबह आठ बजे से पहले मतदान केंद्र पहुंचने वाले एक्स सर्विसमैन वोटों को भी इस गिनती में शामिल किया गया। इस सीट पर 1406 एक्स सर्विसमैन हैं। चंपावत में बेहद कमजोर संगठन के अलावा अंतर्कलह और कई अन्य कारणों ने कांग्रेस की जीत के रास्ते रोक दिए। नाम न बताने की शर्त पर एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने कहा कि पार्टी ने इस चुनाव को अधूरे मन से लड़ा। इसके विपरीत भाजपा के ताकतवर प्रत्याशी होने के बावजूद संगठन के शीर्ष से लेकर सरकार के कई मंत्री और विधायकों ने गांव-गांव ताकत झोंकी।

Trending Videos
Champawat By Election Results 2022, BJP hopes to register victory with the biggest margin
चंपावत उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

इसी मेहनत की बदौलत पार्टी दावा कर रही है कि उत्तराखंड में सीएम के उपचुनाव में भाजपा नया रिकॉर्ड बनाएगी। वर्ष 2012 के उपचुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने 53766 वोट लाकर सितारगंज सीट 39966 वोटों से जीती थी। वहीं चंपावत सीट पर सबसे बड़ी जीत 2017 में भाजपा के कैलाश गहतोड़ी की 17360 वोटों से रही। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Champawat By Election Results 2022, BJP hopes to register victory with the biggest margin
चंपावत उपचुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

पिछले चार उपचुनाव के नतीजे 
वर्ष  सीएम प्रत्याशी वोट     प्रतिद्वंद्वी   वोट    जीत का अंतर 
2002  एनडी तिवारी     32913 राम सिंह बिष्ट    9693    23220 
2007  बीसी खंडूरी      24347 सुरेंद्र सिंह नेगी 10256   14091 
2012  विजय बहुगुणा    53766 प्रकाश पंत   13800    39966 
2014  हरीश रावत      31214  विष्णु दत्त     10610   20604 

Champawat By Election Results 2022, BJP hopes to register victory with the biggest margin
चंपावत उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

चंपावत। भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चंपावत अब नई कर्म और धर्मस्थली है। लोगों के विश्वास के लिए उनका आभारी हूं। चंपावत क्षेत्र के लोगों के विश्वास की पूंजी मेरी ताकत है। अब यह विश्वास क्षेत्र के विकास को रफ्तार देगा। जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं रहेगी।

ये भी पढ़ें...Champawat By Election: यूपी सीएम योगी से लेकर कई मंत्रियों ने झोंकी थी प्रचार में ताकत, फिर नहीं हो पाई भाजपा की ये मंशा पूरी

विज्ञापन
Champawat By Election Results 2022, BJP hopes to register victory with the biggest margin
कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने कहा कि उनकी और पार्टी की नजर नतीजे पर रहेगी। गहतोड़ी ने कहा कि यह सही है कि दलबदल के चलते पार्टी के संगठन में काफी कमजोरी आई है, लेकिन फिर भी निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने मेहनत की है। जीत-हार से ऊपर उठकर संगठन के सहयोग से आम लोगों के लिए संघर्ष की आवाज उठती रहेगी।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed