फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंद्र ग्रहण ने इस परिवार की खुशियों पर लगाया ‘ग्रहण’, वाक्या जानकर सन्न रह जाएंगे

Fri, 02 Feb 2018 06:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर Updated Fri, 02 Feb 2018 06:30 AM IST
विज्ञापन
chandra grahan 2018 big accident in ramnagar
accident - फोटो : file photo

बुधवार को पड़ा चंद्र ग्रहण इस परिवार की खुशियों पर 'ग्रहण' लगा गया। एक ही झटके में पूरा परिवार तहस-नहस हो गया।


 

chandra grahan 2018 big accident in ramnagar
accident
चंद्र ग्रहण की रात रामनगर में हुए हादसे में काशीपुर के राइस मिलर, उनकी पत्नी, बहन और जीजा की मौत की खबर ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया। दंपति की मौत की खबर पाकर उनके नवनिर्मित आवास पर रिश्तेदारों और परिचितों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। 

 
chandra grahan 2018 big accident in ramnagar
accident
कृषि उत्पादन मंडी समिति में भोला ग्रेन एजेंसी फर्म के स्वामी तेजप्रकाश अरोरा (50) पुत्र दुलीचंद्र ने स्टेडियम स्थित मानपुर रोड कालोनी में मकान बनाया है। 27 जनवरी को गृह प्रवेश के उपलक्ष्य में उनके नवनिर्मित मकान में जागरण था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
chandra grahan 2018 big accident in ramnagar
accident - फोटो : file photo
इसमें शामिल होने के लिए गुजरात के नोडियार से उनकी बहन किसनू सतरिया और जीजा डॉ. शांतिस्वरूप पुत्र रामजी दोसा भी आए थे। उन्हें काशीपुर में तीन फरवरी को होने वाले एक विवाह समारोह में भी भाग लेना था। चार दिन पहले यानी 28 जनवरी को ही अरोरा दंपति ने रामनगर रोड स्थित एक होटल में अपनी शादी की सिल्वर जुबली धूमधाम से मनाई थी। इसमें परिवार के लोगों के अलावा करीबी लोग मौजूद रहे। नए घर में आकर परिवार के सभी लोग खुश थे। 

 
विज्ञापन
chandra grahan 2018 big accident in ramnagar
accident
खुशी के इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए बुधवार की सुबह तेजप्रकाश अरोरा अपनी पत्नी रश्मि अरोरा, जीजा डॉ. शांतिस्वरूप, दीदी किसनू आदि करीब दर्जन भर लोगों के साथ दो गाड़ियों से नैनीताल घूमने गए थे। वापसी में रामनगर के बैलगढ़ के पास उनकी अर्टिगा कार संख्या (यूके18ई/7555) सिंचाई विभाग की नहर में पलट गई। इस हादसे ने अरोरा परिवार की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed