सब्सक्राइब करें

Char Dham yatra 2022: चारधाम और हेमकुंड साहिब तीर्थयात्रियों का आंकड़ा 35 लाख पार, टूटा तीन साल का रिकॉर्ड

अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 15 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Char Dham And Hemkund sahib yatra 2022 number of pilgrims crossed 35 lakhs and broke 2019 record
1 of 6
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला
loader
चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा के इतिहास में तीर्थयात्रियों की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया है। इस साल दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं ने वर्ष 2019 का रिकॉर्ड तोड़ा है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री धाम व हेमकुंड साहिब में अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 35 लाख पार हो गया है। अभी चारधाम यात्रा नवंबर माह तक चलेगी। 

Baba Ramdev:  भागीरथी किनारे बाबा रामदेव ने किया योग, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे गंगोत्री धाम

कोविड महामारी के कारण दो साल से चारधाम यात्रा प्रभावित रही। यात्रा शुरू होने से ठीक पहले कोरोना संक्रमण चरम पर पहुंच गया। जिससे यात्रा का संचालन नहीं हो पाया। इससे पर्यटन उद्योग को सबसे बड़ा आर्थिक झटका लगा था, लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण सामान्य होने पर चारधाम यात्रा निर्बाध रूप से संचालित की गई। सरकार को उम्मीद थी कि चारधाम यात्रा इस बार ऐतिहासिक होगी। 
Trending Videos
Char Dham And Hemkund sahib yatra 2022 number of pilgrims crossed 35 lakhs and broke 2019 record
2 of 6
फूलों से सजा केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
लगभग सवा चार महीने की चारधाम यात्रा व हेमकुंड साहिब यात्रा में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। वर्ष 2019 में सर्वाधिक 34.77 लाख श्रद्धालु चारधाम व हेमकुंड साहिब के दर्शन करने आए थे। जो यात्रा में सर्वाधिक संख्या का रिकॉर्ड था। 
विज्ञापन
Char Dham And Hemkund sahib yatra 2022 number of pilgrims crossed 35 lakhs and broke 2019 record
3 of 6
फूलों से सजा केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
इस साल दर्शन कर चुके तीर्थयात्री
धाम               तीर्थयात्री
बदरीनाथ          1236555
केदारनाथ          1163660
गंगोत्री                531720
यमुनोत्री             416927
हेमकुंड साहिब   173911 
कुल                  3522793
Char Dham And Hemkund sahib yatra 2022 number of pilgrims crossed 35 lakhs and broke 2019 record
4 of 6
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
पिछले तीन साल में तीर्थयात्रियों की स्थिति 
धाम                 2019          2020          2021
बदरीनाथ         1244100      155009     199406
केदारनाथ         998956        135287      242985
गंगोत्री              529880        23736        33771
यमुनोत्री           465111         7717          33311
हेमकुंड साहिब  239910         8290         19909
कुल                3477957      330039       529382
विज्ञापन
Char Dham And Hemkund sahib yatra 2022 number of pilgrims crossed 35 lakhs and broke 2019 record
5 of 6
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में नया रिकॉर्ड बनना राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। प्रदेश सरकार चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। जिससे यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। सितंबर में दर्शन के लिए चारधामों में पांच लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण किया है। हमें उम्मीद है कि इस बार श्रद्धालुओं की संख्या 40 लाख से ज्यादा होगी। 
- सतपाल महाराज, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed