सब्सक्राइब करें

10 क्विंटल फूलों से सजा भगवान बदरी विशाल का धाम, तस्वीरों में देखें बदरीनाथ धाम की अद्भुत छटा...

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 15 May 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Char dham yatra 2020:Badrinath dham Decorated with 10 quintal Flowers before Portal Open
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

बदरीनाथ धाम के कपाट शुक्रवार 15 मई को तड़के चार बजकर 30 मिनट पर खुलेंगे। इससे पहले आज भगवान बदरी विशाल के धाम को 10 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया है। बदरीनाथ सिंह द्वार, मंदिर परिसर, परिक्रमा स्थल, तप्त कुंड के साथ ही विभिन्न स्थानों को लगातार सैनिटाइज किया जा रहा है। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि पुष्प सेवा समिति ऋषिकेश की ओर से मंदिर को सजाया गया है।

Trending Videos
Char dham yatra 2020:Badrinath dham Decorated with 10 quintal Flowers before Portal Open
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

पुष्प सेवा समिति ऋषिकेश की ओर से मंदिर को सजाया गया। बृहस्पतिवार को योग ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर से कुबेर जी, उद्धव जी, गरुड़ जी, आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी और गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा के साथ बदरीनाथ के रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी बदरीनाथ धाम पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Char dham yatra 2020:Badrinath dham Decorated with 10 quintal Flowers before Portal Open
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

धाम के कपाटोद्घाटन पर सिर्फ 28 लोगों को ही रहने की अनुमति दी गई है। बृहस्पतिवार को योग ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर में कुबेर जी, उद्धव जी और गरुड़ जी की विशेष पूजाएं हुईं। हक-हकूकधारियों ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए भगवान को पुष्प अर्पित किए।

Char dham yatra 2020:Badrinath dham Decorated with 10 quintal Flowers before Portal Open
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

भक्तों ने भगवान बदरीनाथ से कोरोना संकट से निजात दिलाने की कामना की। सुबह पांडुकेश्वर से डोली यात्रा बदरीनाथ के रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी के साथ बदरीनाथ धाम के लिए निकली तो पुलिस ने पांडुकेश्वर में ही यात्रा को रोक दिया।

विज्ञापन
Char dham yatra 2020:Badrinath dham Decorated with 10 quintal Flowers before Portal Open
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

सभी के पास चेक किए गए, जो बिना पास थे उनको वापस भेज दिया। लोगों ने डोली को रोकने का विरोध किया। उनका कहना था कि डोली को इस तरह रोकना अशुभ माना जाता है। इस बार बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी सहित मंदिर से जुड़े 28 लोग ही अखंड ज्योति के दर्शन कर सकेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed