इस बार भारी संख्या में तीर्थयात्रियों के आने से चारधाम यात्रा के कदम नए रिकॉर्ड की ओर से बढ़ रहे हैं लेकिन चारों धामों में इंतजाम कम पड़ने से मुश्किलें भी कदम-कदम पर खड़ी है। तीर्थयात्रियों की संख्या के अनुसार चारों धामों में व्यवस्थाओं को लेकर चुनौतियां बरकरार है। वर्ष 2019 में चारधाम यात्रा में 34 लाख तीर्थयात्रियों के आने से रिकॉर्ड बना था।
Chardham Yatra: रिकॉर्ड की ओर बढ़ रहे कदम मगर इंतजाम पड़ रहे कम, 34 लाख यात्रियों ने किए दर्शन, देखें अब तक की तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारधाम यात्रा में तमाम मुश्किलों का सामना करने के बाद भी तीर्थयात्रियों को उत्साह कम नहीं है। तीन मई से लेकर एक जून तक चारधाम के साथ हेमकुंड साहिब में 14.16 लाख से अधिक यात्री दर्शन कर चुके हैं। छह महीने तक चलने वाले चारधाम यात्रा में यात्रियों के आने की रफ्तार इसी तरह तो इस बार नया रिकॉर्ड बनेगा। पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि चारधाम यात्रा को लेकर यात्रियों में भारी उत्साह है। इस बार यात्रा में आने वालों की संख्या वर्ष 2019 को पार करने की उम्मीद है। जो चारधाम यात्रा का नया रिकॉर्ड होगा।
अब तक चारधाम और हेमकुंड साहिब में दर्शन कर चुके यात्री
धाम संख्या
केदारनाथ 452567
बदरीनाथ 487532
गंगोत्री 261861
यमुनोत्री 193953
हेमकुंड साहिब 20775
कुल 1416688
चारधाम यात्रा में अब तक हुई यात्रियों की मौत
धाम मौत
केदारनाथ 51
बदरीनाथ 25
गंगोत्री 87
यमुनोत्री 29
कुल 112
ये भी पढ़ें....Weather Update: सूरज का चढ़ा पारा, आम आदमी गर्मी से हारा, जानिए अगले कुछ दिन मौसम का हाल, ये सावधानियां बरतें
कब कितने तीर्थयात्री आए चारधाम
वर्ष चारधाम आने वाले यात्रियों की संख्या
2018 26.62 लाख
2019 34 लाख
2020 3.33 लाख
2021 5.10 लाख
2022 14.16 लाख (अब तक)