फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदरीनाथ में बारिश, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी: यात्रियों ने खुशनुमा मौसम में किए बदरीविशाल के दर्शन, तस्वीरें 

Mon, 16 May 2022 11:21 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर/जोशीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर/जोशीमठ Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 16 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Snowfall in Uttarakhand Badrinath, Rain in Badrinath, snowfall on higher peaks, Weather, Weather Update
बदरीनाथ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

चमोली जनपद में लगातार दूसरे दिन भी दोपहर बाद बारिश हुई। जबकि बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों के साथ ही हेमकुंड साहिब व अन्य ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई, जिससे मौसम में ठंडक आ गई है। बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों ने बारिश के बीच ही भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए।



सोमवार को सुबह से ही धूप खिली हुई थी, लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी शुरू हो गई। बदरीनाथ धाम में बारिश हुई, जबकि धाम की ऊंची चोटियों पर और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई।

इसके अलावा फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी, नंदा घुंघटी के साथ ही नीती व माणा घाटियों में बर्फबारी हुई है। बारिश के बीच ही हजारों तीर्थयात्रियों ने लाइन में लगकर भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। गोपेश्वर, जोशीमठ, पोखरी क्षेत्र में भी दोपहर बाद जमकर बारिश हुई। गोपेश्वर में बारिश के साथ ही कुछ देर तक बर्फबारी भी हुई, जिससे मौसम में ठंडक आ गई है।
 

Snowfall in Uttarakhand Badrinath, Rain in Badrinath, snowfall on higher peaks, Weather, Weather Update
बदरीनाथ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को दोपहर बाद तूफान चलने से टिहरी झील में संचालित बोटों के आपस में टकराने से करीब पांच बोटों को नुकसान पहुंचा। वहीं धनोल्टी में तेज तूफान के साथ ओले भी गिरे और खूब बारिश हुई, जिससे सेब, आडू और खुमानी की फसल को नुकसान पहुंचा है। शाम को अचानक मौसम बदला और बारिश हुई जिससे लोगों को जहां गर्मी से काफी राहत मिली, वहीं बारिश से मौसम सुहावना हो गया।
Snowfall in Uttarakhand Badrinath, Rain in Badrinath, snowfall on higher peaks, Weather, Weather Update
बदरीनाथ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

बोट यूनियन के संरक्षक कुलदीप पंवार ने बताया कि अचानक आंधी तूफान चलने से पांच बोट आपस में टकरा गई। वहीं बोट के इंजन में पानी भी भर गया। तूफान चलते ही बोट संचालकों ने सभी बोट किनारे कर सुरक्षित कर दी, जिससे नुकसान कम हुआ। उन्होंने टिहरी झील विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण (टाडा) से सर्वे कर जल्द बोट स्वामियों को मुआवजा देने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Snowfall in Uttarakhand Badrinath, Rain in Badrinath, snowfall on higher peaks, Weather, Weather Update
badrinath, snowfall - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

दूसरी ओर, कई दिनों से लगातार चटक धूप खिलने से सोमवार को यहां जिला मुख्यालय नई टिहरी का पारा बढ़कर 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन शाम के समय हल्की बारिश होने से पारे में चार डिग्री की गिरावट आई और तापमान अधिकतम 27 डिग्री पहुंच गया।

ये भी पढ़ें...जयमाला में दूल्हे को मारी गोली: शादी समारोह में मची अफरा-तफरी, दुल्हन का हुआ बुरा हाल, पल भर में रंग में पड़ा भंग

विज्ञापन
Snowfall in Uttarakhand Badrinath, Rain in Badrinath, snowfall on higher peaks, Weather, Weather Update
यमुनोत्री में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

यमुनोत्री धाम के अंतिम पड़ाव जानकीचट्टी में तेज हवा के चलते टिन की छत उड़कर पैदल मार्ग पर जा गिरी। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं लगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed