फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदरीनाथ: 20 कुंतल फूलों से सजा भगवान बदरी विशाल का धाम, तस्वीरों में देखें मंदिर की अनोखी भव्यता और करें दर्शन

Sun, 08 May 2022 08:01 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ
संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 08 May 2022 08:01 PM IST
विज्ञापन
Badrinath temple decorated with 20 quintals of flowers, grand pictures of Dham
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
बदरीनाथ धाम को 20 कुंतल फूलों से सजाया गया। मंदिर की अनोखी भव्यता हर किसी भा रही है। धाम के कपाट 6:15 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले दिए गए हैं। कपाट खुलने पर अखंड ज्योति के दर्शनों को देश-विदेश से 25 हजार से अधिक यात्री बदरीनाथ धाम पहुंचे।

 

दो साल बाद कपाट खुलने के मौके पर श्रद्धालु बदरीनाथ भगवान के दर्शन कर किए। यात्रा पड़ावों पर जगह-जगह तीर्थयात्रियों की चहल-पहल दिखने लगी है। बदरीनाथ में तीर्थयात्रियों के करीब साढ़े पांच सौ वाहन पहुंचे। 
बदरीनाथ के साथ ही धाम में स्थित प्राचीन मठ-मंदिरों को आर्किड और गेंदे के फूलों से सजाया गया है।


श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से यात्रा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंध कर दिया गया है। वर्ष 2013 की आपदा में बह चुके लामबगड़ बाजार में भी अस्थाई दुकानें खुल चुकी हैं। यहां तीर्थयात्रियों की अच्छी भीड़ जुट रही है। माणा में देश की अंतिम चाय की दुकान भी तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए खुल गई है।

Badrinath temple decorated with 20 quintals of flowers, grand pictures of Dham
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

प्रक्रिया

सुबह 5 बजे : बदरीनाथ के दक्षिण द्वार से भगवान कुबेर जी की डोली का प्रवेश।
सुबह 5:15 बजे : विशिष्ट व्यक्तियों का गेट नंबर तीन से मंदिर में प्रवेश।
सुबह 5:30 बजे : रावल, धर्माधिकारी व वेदपाठियों का उद्धव जी के साथ मंदिर में प्रवेश।
सुबह 6 बजे : रावल और धर्माधिकारियों द्वारा द्वार पूजन।
सुबह 6:15 बजे : श्रद्धालुओं के लिए बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे।
सुबह 9:30 बजे : गर्भगृह में भगवान बदरीनाथ की पूजा हुई
Badrinath temple decorated with 20 quintals of flowers, grand pictures of Dham
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

माणा के चौराहे पर स्थानीय भोटिया जनजाति के ग्रामीणों ने ऊनी वस्त्रों की दुकानें खोली हैं। बदरीनाथ में अलकनंदा पर निर्मित पैदल पुल पर रंग-रोगन और आर्मी हेलीपैड से मंदिर परिसर तक साफ-सफाई का काम पूरा हो गया है। धाम में मास्टर प्लान के कार्य भी जोरों पर चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Badrinath temple decorated with 20 quintals of flowers, grand pictures of Dham
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
इधर, आस्था पथ पर ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य चल रहा है। चटवापीपल, कर्णप्रयाग, बाजपुर, चमोली चाड़ा, बिरही, कौड़िया, हेलंग, मारवाड़ी, टैय्या पुल, खचड़ा नाला, लामबगड़ नाला और रड़ांग बैंड में ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य गतिमान है। यहां यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस तैनाती रहेगी। बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि तीर्थयात्रियों को कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
Badrinath temple decorated with 20 quintals of flowers, grand pictures of Dham
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
बदरीनाथ आस्था पथ पर रडांग बैंड पर अलकनंदा किनारे हिमखंड के दर्शन हो रहे हैं। जबकि कंचन गंगा में हिमखंड पूरी तरह से पिघल गए हैं। बदरीनाथ धाम में ऊंची चोटियों में भी हल्की बर्फ जमी है। नीलकंठ पर्वत की तलहटी तक बर्फ जमी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed