सब्सक्राइब करें

हत्या: कब्र से निकाला जाएगा मासूम का शव, चारपाई पर इस हाल में मिला था पारस, भयावह दृश्य देख सहम गए थे मां-बाप

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 09 Dec 2022 02:19 PM IST
विज्ञापन
Child dead body will be removed from grave Boy found dead in suspicious circumstances at home Uttarakhand
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

रम्पुरा में पांच दिन पहले आठ वर्षीय बालक संदिग्ध हालात में घर में मृत पाया गया था। परिजनों ने पुलिस को सूचित किए बिना शव को मूल निवास बरेली ले जाकर दफना दिया था। अब परिजन बच्चे की हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने एसडीएम से मामले की जांच करने की अनुमति मांगी है। एसडीएम से अनुमति मिलने पर पुलिस कब्र से बच्चे का शव निकालकर उसका पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच करेगी।



मूल रूप से गांव गरीबपुरा, बहेड़ी जिला बरेली व हाल में रेशमबाड़ी निवासी लता ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि वह तीन दिसंबर की सुबह ड्यूटी पर गई थी। दोपहर करीब दो बजे वह जब आई तो देखा कि घर में उसका बेटा पारस (08) मृत अवस्था में पड़ा था। इस पर वह बदहवास हो गई और आसपास के लोगों के कहने पर उसने पुलिस को मामले की सूचना नहीं दी।
 

Trending Videos
Child dead body will be removed from grave Boy found dead in suspicious circumstances at home Uttarakhand
उत्तराखंड पुलिस ( प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

इसके बाद वह बच्चे के शव को लेकर अपने मूल गांव चली गई। वहां क्रियाकर्म कर शव को दफना दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Child dead body will be removed from grave Boy found dead in suspicious circumstances at home Uttarakhand
पुलिस पहुंची मौके पर - फोटो : अमर उजाला
अब लता का कहना है कि उसे शक है कि किसी ने उसके बेटे की हत्या की है। पारस की मां लता ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं और तीन दिसंबर को दो बच्चे स्कूल गए थे।
Child dead body will be removed from grave Boy found dead in suspicious circumstances at home Uttarakhand
उत्तराखंड पुलिस ( प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

घर में पारस के अलावा उसकी पांच वर्षीय बेटी भी थी। जब वह वापस आई तो देखा कि पारस का शव चारपाई पर पड़ा था और उसके पैर मुड़े हुए थे।

ये भी पढ़ें...फेरों से पहले खुली दूल्हे पोल:  रिश्तेदार की कानाफूसी ने बिगाड़ा प्रेमी-प्रेमिका का सारा खेल, रंग में पड़ा भंग

 

विज्ञापन
Child dead body will be removed from grave Boy found dead in suspicious circumstances at home Uttarakhand
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पारस की जीभ बाहर निकली हुई थी और गले में दुपट्टा लिपटा हुआ था। एसपी सिटी ने बताया कि पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed