फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व योग दिवस पर PM मोदी को भा गया सीएम त्रिवेंद्र का यह खास गिफ्ट, देखते ही बोले...

Fri, 22 Jun 2018 04:50 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 22 Jun 2018 04:50 PM IST
विज्ञापन
CM Trivendra gift Damask Rose Perfume to pm modi on international yoga day 2018
pm modi yoga in dehradun

विश्व योग दिवस के मौके पर देहरादून पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीएम त्रिवेंद्र का यह गिफ्ट खूब भा गया। उन्होंने सीएम त्रिवेंद्र से इसकी खूब तारीफ भी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तराखंड में उत्पादित डेमेस्क गुलाब की खुशबू भा गई। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चमोली जिला से मंगाया गया डेमेस्क गुलाब का इत्र प्रधानमंत्री को भेंट किया।

CM Trivendra gift Damask Rose Perfume to pm modi on international yoga day 2018
narendra modi

किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में डेमेस्क गुलाब की खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की प्रधानमंत्री ने तारीफ की। गुलाब से तैयारतेल का कास्मेटिक उत्पाद, परफ्यूमरी, फ्लेवर के साथ तनाव कम करने, आत्मविश्वास बढ़ाने व मानसिक मजबूती के लिए एरोमाथैरेपी में इस्तेमाल किया जाता है।उत्तराखंड में पहली बार डेमेस्क गुलाब की खेती से ऑयल का उत्पादन शुरू हुआ है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुलाब का इत्र भेंट कर राज्य सरकार द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का संदेश दिया।

CM Trivendra gift Damask Rose Perfume to pm modi on international yoga day 2018
trivendra singh rawat

इत्र भेंट करते हुए सीएम ने प्रधानमंत्री मोदी को इसकी खूबियों के बारे में अवगत कराया। इसकी सराहना कर मोदी ने इस क्षेत्र में और तेजी से काम कर केंद्र से हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिया। डेमेस्क गुलाब से तैयार इत्र की बाजार में 10 से 12 लाख रुपये प्रति किलो कीमत है। उत्तराखंड में अभी डेमेस्क गुलाब खेती की शुरूआत हुई है। 2022 तक सरकार ने चार हजार हेक्टेयर क्षेत्र में इसकी खेती करने की योजना तैयार की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Trivendra gift Damask Rose Perfume to pm modi on international yoga day 2018

उत्तराखंड राज्य में सगंध पौधा केंद्र (कैप) की ओर से डेमेस्क गुलाब की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। अभी तक 1250 किसान इसकी खेती कर रहे हैं। अभी 10 हेक्टेयर क्षेत्र में गुलाब का उत्पादन हो रहा है। जबकि 65 हेक्टेयर क्षेत्र में डेमेस्क गुलाब के पौधे लगाए गए हैं। एक हेक्टेयर पर गुलाब की खेती से 25 क्विंटल फूल का उत्पादन होता है। इन फूलों से  500 ग्राम ऑयल ही निकलता है। लेकिन बाजार में यह ऑयल 10 से 12 लाख रुपये तक बिकता है। एक हेक्टेयर पर डेमेस्क गुलाब की खेती करने से 4.8 लाख रुपये की शुद्ध आय प्राप्त होती है।

विज्ञापन
CM Trivendra gift Damask Rose Perfume to pm modi on international yoga day 2018
Rose

राज्य के चमोली, देहरादून, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, टिहरी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा जिला के 39 कलस्टरों में किसान डेमेस्क गुलाब की खेती कर रहे हैं। इस गुलाब के ऑयल की काफी डिमांड है। लेकिन अभी तक उत्तराखंड में इसका उत्पादन बहुत ही कम है। अब सरकार का डेमेस्क गुलाब की खेती को बढ़ाने पर फोकस है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed