फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां कांग्रेसी नेता ने दी नींबू और गुड़-चाय पार्टी, उमड़ पड़ी जायका लेने वालों की भीड़, देखिए...

Sun, 30 Dec 2018 10:12 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 30 Dec 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
Congress leader harish rawat give Tea Party Before new year 2019 photos
हरीश रावत की चाय पार्टी

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की सने हुए नींबू और गुड़-चाय पार्टी में पिथौरागढ़ से लेकर तराई के कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थकों ने शिरकत की। पार्टी में ठेठ पहाड़ी अंदाज में सने हुए नींबू, माल्टा, नमक और पकौड़ी तो तराई के गुड़ और कचरी का स्वाद भी शामिल रहा। इसके साथ ही विदेशी फल कीवी को भी परोसा गया। हरदा ने अपने बेटे आनंद की ओर से चलाई जा रही नशे के खिलाफ मुहिम को भी पार्टी से जोड़ा। लोकसभा चुनाव से ऐन पहले हुई इस नींबू पार्टी को हरीश रावत के लोकसभा सीट पर ठोस दावेदारी से जोड़कर देखा जा रहा है।

Congress leader harish rawat give Tea Party Before new year 2019 photos
हरीश रावत की चाय पार्टी

किच्छा रोड स्थित लेक पैराडाइज में दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक हुए कार्यक्रम में पूर्व सीएम हरीश रावत ने क्षेत्रवासियों को नववर्ष की अग्रिम बधाई देते हुए नीबू पार्टी का शुभारंभ किया। कार्यकर्ताओं और जनता के लिए सने हुए नींबू और जसपुर की कचरी के स्टॉल लगाये। अल्मोड़ा का नमक, किच्छा का गुड़ और पिथौरागढ़ का माल्टा भी परोसा गया। हरदा ने लोगों को स्वयं माल्टा और कीवी बांटे और उन्हें नववर्ष, मकर संक्रांति, लोहड़ी और 26 जनवरी की अग्रिम बधाई दी। 

Congress leader harish rawat give Tea Party Before new year 2019 photos
हरीश रावत की चाय पार्टी

नववर्ष को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन एवं नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक किया गया। नींबू पार्टी के बहाने लोकसभा चुनाव की तैयारी के सवाल का जवाब देते हुए हरदा ने कहा कि यह एक गैर राजनीतिक कार्यक्रम है। वह पहाड़ और तराई के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए यह कार्यक्रम कर रहे हैं। जल्द ही देहरादून और कोटद्वार में इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Congress leader harish rawat give Tea Party Before new year 2019 photos
हरीश रावत की चाय पार्टी

 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय महासचिव की पार्टी में जिले के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी नदारद रहे। पूर्व सांसद केसी बाबा, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री हिमांशु गाबा, हरीश पनेरू, एआईसीसी सदस्य राजेंद्र पाल सिंह, जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी में नजर नहीं आए। 

विज्ञापन
Congress leader harish rawat give Tea Party Before new year 2019 photos
हरीश रावत की चाय पार्टी

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि जनता की नजर में मनमोहन सिंह एक्सीडेंटल नहीं बल्कि एक्सीलेंट प्रधानमंत्री रहे हैं। उनके  कार्यकाल में मोबाइल क्रांति, आईटी सेक्टर और उद्योगों को बढ़ावा मिला था। मनरेगा और आरटीआई कानून जनता को मिला था। यदि मनमोहन सिंह एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर हैं तो देश की जरूरत यही है। जनता को डिजाइन और डिजाइनर प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी नहीं चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed