फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Corbett Tiger Reserve: सैलानियों को दिखाई गई वाइल्ड लाइफ पर आधारित फिल्में, मोदी ट्रेल देख हुए रोमांचित

Wed, 16 Nov 2022 09:11 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)
संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 16 Nov 2022 09:11 PM IST
विज्ञापन
Corbett Tiger Reserve: Tourist see Modi trail and Films based on wildlife during night stay
कॉबेर्ट पार्क में सफारी के लिए जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढिकाला जोन में पांच साल बाद सैलानियों को वाइल्ड लाइफ पर आधारित तीन फिल्में दिखाई गईं। फिल्म देखकर सैलानी खासे रोमांचित हुए। रामनगर पहुंचे सैलानियों को इंटरप्रिटेंशन सेंटर, लाइब्रेरी में कॉर्बेट पार्क के बारे में जानने को मिला। ढिकाला में बनाए थियेटर में वन्यजीवों पर आधारित फिल्में दिखाई गईं। पूर्व में भी सैलानियों को फिल्में दिखाईं गई थी लेकिन बाद में इस व्यवस्था को बंद कर दिया था।



Uttarakhand: पर्यटकों के लिए खुले राजाजी टाइगर रिजर्व के चीला और रानीपुर गेट, कॉर्बेट का ढिकाला जोन भी खुला

ढिकाला में पहले दिन सैलानियों को बाघ के दर्शन हुए। उन्हें वन्यजीवों के बारे में भी जानने को मिला। ढिकाला रेंजर राजेंद्र सिंह चकरायत ने बताया कि पांच साल बाद ढिकाला में बने थिएटर में सैलानियों को वन्यजीवों पर आधारित फिल्म दिखाई गईं। फिल्म के माध्यम से सैलानियों को जंगल में रहने वाले प्रत्येक वन्यजीव के बारे में बताया गया।

Corbett Tiger Reserve: Tourist see Modi trail and Films based on wildlife during night stay
कॉबेर्ट पार्क में बना थियेटर - फोटो : अमर उजाला

कार्बेट पार्क प्रशासन ने सैलानियों को वन्यजीवों पर आधारित फिल्मों के अलावा 2019 में कॉर्बेट पार्क आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शूटिंग स्थल को भी दिखाया। इस स्थल को मोदी ट्रेल का नाम दिया गया है। सैलानियों को प्रधानमंत्री की ओर से की गई शूटिंग के बारे में जानकारी दी गई। 

Corbett Tiger Reserve: Tourist see Modi trail and Films based on wildlife during night stay
कॉबेर्ट पार्क में बनी लाइब्रेरी - फोटो : अमर उजाला

कॉर्बेट नेशनल पार्क का ढिकाला जोन मंगलवार को सैलानियों के लिए खोला गया था। अब सैलानी इस जोन में डे विजिट के अलावा रात्रि विश्राम भी कर सकते हैं। कॉर्बेट पार्क में जंगल सफारी के लिए सैलानियों को ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी। कॉर्बेट की ऑफिशियल वेबसाइट corbettonline.uk.gov.in है। जिसमें सैलानियों को सभी सूचनाएं मिल जाएंगी। कॉर्बेट के बिजरानी, झिरना, ढेला और दुर्गादेवी जोन में भारतीयों की जंगल सफारी के लिए एक हजार निर्धारित है जबकि विदेशी दो व्यक्तियों के 1900 और छह व्यक्तियों के 3300 रुपये देने होते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Corbett Tiger Reserve: Tourist see Modi trail and Films based on wildlife during night stay
कॉर्बेट पार्क में हाथी - फोटो : अमर उजाला

रात्रि विश्राम के लिए भारतीय को 500 रुपये और विदेशियों को 1500 रुपये का भुगतान करना होता है। ढिकाला में रात्रि विश्राम के लिए भारतीयों को 2500 रुपये और विदेशियों को पांच हजार रुपये भुगतान करना होता है। वीवीआईपी रेस्ट हाउस खिनानौली में भारतीयों से पांच हजार और विदेशियों से 12 हजार रुपये शुल्क लिया जाता है। कैंटर सफारी के  लिए भारतीयों को 1100 रुपये और विदेशियों को 2200 रुपये देने होते हैं। 

विज्ञापन
Corbett Tiger Reserve: Tourist see Modi trail and Films based on wildlife during night stay
कॉबेर्ट पार्क में सफारी के लिए जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

वहीं, चोरगलिया स्थित नंधौर अभयारण्य और टनकपुर स्थित ककराली गेट मंगलवार को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। चोरगलिया, जौलासाल, बूम, आवलाखेड़ा, दुर्गापीपल गेस्ट हाउस की अभी ऑफलाइन मोड पर बुकिंग की जा सकती है। नंधौर में इस वर्ष 21 वाहनों का पंजीकरण किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed