{"_id":"69901d595f377a8d750303c5","slug":"crime-rise-in-dehradun-murders-create-panic-among-people-gunjan-murder-case-arjun-and-now-vikram-sharma-2026-02-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dehradun: दून में शांति और सुकून की हत्या, 11 दिन में दिनदहाड़े लगातार मर्डर की तीसरी घटना से शहर में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: दून में शांति और सुकून की हत्या, 11 दिन में दिनदहाड़े लगातार मर्डर की तीसरी घटना से शहर में दहशत
करन सिंह दयाल, माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:48 PM IST
सार
राजधानी में लगातार हो रही हत्याओं का असर दून के बाजार पर भी दिख रहा है। ग्राहकों की संख्या काफी कम हो गई है। व्यापारियों को इससे काफी नुकसान हो रहा है। दरअसल, दून में गुंजन हत्याकांड और अर्जुन हत्याकांड प्रमुख बाजार में ही हुआ। मच्छी बाजार में युवती गुंजन की बेरहमी से हत्या कर दी गई तो वहीं दो दिन पहले ही तिब्बती मार्केट में अर्जुन को मौत के घाट उतार दिया गया।
गुंजन हत्याकांड, अर्जुन हत्याकांड और अब विक्रम शर्मा की हत्या के साथ ही दून में शांति और सुकून की भी हत्या हुई। पॉश इलाके में शुमार राजपुर रोड पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे हुए गोलीकांड से एक बार फिर सनसनी फैल गई। राजधानी देहरादून में 11 दिन में दिनदहाड़े लगातार हत्या की इस तीसरी घटना से पूरे शहर में दहशत है।
शुक्रवार सुबह हत्याकांड की खबर जैसे ही दूनवासियों तक पहुंची तो हर व्यक्ति की जुबान पर बस एक सवाल था आखिर शांत और सुकून की वादियों में बसे दून में ये हो क्या रहा है। इतना ही नहीं सिलसिले वार हुईं इन आपराधिक घटनाओं के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर शांत माने जाने वाले इस शहर में अपराधी बेखौफ कैसे हो गए।
Trending Videos
2 of 5
अर्जुन हत्याकांड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शहरवासी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अपराध पर सख्ती से लगाम लगाने की मांग कर रहे हैं। ताकि, देहरादून फिर से अपनी पुरानी शांति और सुरक्षित माहौल के लिए जाना जा सके। विक्रम शर्मा हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर सुरक्षा से संबंधित लोगों के सवाल दिन भर तैरते रहे। इतना ही नहीं लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
गुंजन हत्याकांड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोगों ने कहा कि लगातार बढ़ रहीं आपराधिक घटनाओं ने शहर की शांति और सुकून पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कभी शांत और सुरक्षित माने जाने वाला यह शहर अब अपराधियों के लिए आसान ठिकाना बनता नजर आ रहा है। लोगों ने हत्याकांड के फोटो, वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर चिंता जताई तो कोई सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाता नजर आया।
दून में लगातार हो रही हत्याओं से बाजार में भी इसका सीधा असर दिख रहा है। लोग हत्याओं से सहमे हुए हैं। शुक्रवार को पलटन बाजार, मच्छी बाजार, तिब्बती मार्केट समेत अन्य बाजार सुनसान दिखे। व्यापारियों का कहना है कि ग्राहक बाजार में आने से डर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
देहरादून में कारोबारी की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तिब्बती मार्केट में अब लोग खरीदारी से ज्यादा घटनास्थल देखने आ रहे हैं। व्यापारियों ने बताया कि बाजार में जब हादसा हुआ, उसके बाद से लोग यहां आने से डर रहे हैं। जो लोग आ भी रहे हैं वह खरीदारी करने नहीं बल्कि घटनास्थल देखने के लिए आ रहे हैं। व्यापारी जार्डन ने बताया कि हत्याकांड की वजह से व्यापार पर असर पड़ा है, व्यापार काफी कम हो गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।